ताज़ा खबरें:

Gold Price 8 September: सोना चांदी खरीदना हुआ महंगा, फटाफट चेक करें आज के दाम

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price September 8th, 2023 : भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के लास्ट कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने व चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज 8 सितम्बर को जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट सोने का भाव बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले 106 रुपये प्रति 10 ग्राम के तेज होकर 59295 रुपये पर खुला । जबकि जेवराती सोना यानी 22 कैरेट का भाव आज 97 रुपये तेज होकर 54314 रुपये पर खुला।

वहीं अगर सिल्वर की बात करें तो आज 999 शुद्धता चांदी का रेट 182 रुपये प्रति किलो तेज होकर 71352 रुपये प्रति किलों पर खुली । आइये एक नजर डालें आज के 14 से 24 कैरेट गोल्ड व सिल्वर की कीमतों पर…

Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 08-09-2023

सोना (शुद्धता)8 सितंबर का रेट7 सितंबर का रेटबदलाव
24K (999)5929559189+106
23K (995)5905858952+106
22K (916)5431454217+97
18K (750)4447144392+79
14K (585)3468834626+62
चांदी भाव (999)7135271170+182

नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 8 सितंबर 2023

एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अक्टूबर वायदा (Gold Price Today) सुबह +148 रुपए की तेज़ी के साथ 59,146 पर खुला, जो खबर लिखे जाने के दौरान 178 रुपये की बढ़त के साथ 59,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

---विज्ञापन---

जबकि चांदी दिसंबर वायदा +145 रुपये की तेज़ी के साथ 71915 रुपये पर खुली । जो खबर लिखे जाने के दौरान 329 रुपये की बढ़त के साथ 72099 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now