ताज़ा खबरें:

Gold Price 4 September: चांदी हुई सस्ती, सोना महंगा, जानें आज का 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price September 4th, 2023 : भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने की क़ीमत में मामूली तेज़ी देखने को मिली वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज 4 सितम्बर को जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट सोने का भाव बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले +49 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ 59538 रुपये पर खुला । जबकि जेवराती सोने यानी 22 कैरेट का भाव आज +45 रुपये तेज होकर 54537 रुपये पर खुला।

वहीं अगर सिल्वर की बात करें तो आज 999 शुद्धता चांदी का रेट -1162 रुपये प्रति किलो गिरावट के साथ 73676 रुपये प्रति किलों पर खुला।

Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 04-09-2023

ये रहा आज 14 से 24 कैरेट गोल्ड व सिल्वर का दाम…

सोना (शुद्धता)4 सितंबर का रेट1 सितंबर का रेटबदलाव
24K (999)5953859489+49
23K (995)5930059251+49
22K (916)5453754492+45
18K (750)4465444617+37
14K (585)3483034801+29
चांदी भाव (999)7367674838-1162

नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 4 सितंबर 2023

एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अक्टूबर वायदा (Gold Price Today) सुबह +175 रुपए की तेज़ी के साथ 59,570 पर खुला, जबकि चांदी दिसंबर वायदा +10 रुपये की तेज़ी के साथ 75,099 रुपये पर खुली ।

खबर लिखे जाने (2:30) तक MCX पर सोना अक्टूबर वायदा +103 रुपये की बढ़त के साथ 59,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चाँदी -199 रुपये की गिरावट के साथ 74,890 रुपये पर कारोबार कर रही है ।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now