ताज़ा खबरें:

सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, ये रहे 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 4 अगस्त को सोने व चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। कॉमेक्स समेत एमसीएक्स (MCX) वायदा पर भी आज सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। आइये जाने, आज गोल्ड और सिल्वर के दाम क्या कुछ चल रहे है?

Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 04-08-2023

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट यानी 999 शुद्धता वाले सोने का भाव आज -12 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 59,298 रुपये पर खुला । जबकि 22 कैरेट सोना -11 रुपये प्रति तोला की गिरावट के बाद 54,317 रुपये पर खुला।

यदि बात करें चांदी के भाव की तो आज 999 शुद्धता चांदी का रेट -160 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 72,037 रुपये प्रति किलों के स्तर पर खुला ।

गोल्ड सिल्वर का प्राइस

आइये जाने, India Bullion And Jewellers Association के अनुसार आज का 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) और चांदी का रेट (Silver Price) क्या चल रहा है…

सोना (शुद्धता)4 अगस्त का रेट3 अगस्त का रेटबदलाव
24K (999)5929859310-12
23K (995)5906159073-12
22K (916)5431754328-11
18K (750)4447444483-9
14K (585)3468934696-7
चांदी भाव (999)7203772197-160

नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 4 अगस्त 2023

एमसीएक्स लाइव पर आज सोना अक्टूबर वायदा (Gold Price Today) सुबह -22 रुपए की गिरावट के साथ 59,410 पर खुला, जबकि चांदी सितंबर वायदा -210 रुपये टूटकर 72,312 रुपये पर खुला ।

खबर लिखे जाने (03:55) तक MCX पर सोना अक्टूबर वायदा -56 रुपये की गिरावट के साथ 59,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चाँदी -292 रुपये सस्ती होकर 72,230 रुपये पर कारोबार कर रही है ।

COMEX Gold Silver live Price

कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,967.40quote price arrow down-1.40 (-0.07%) डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर  23.575quote price arrow down-0.122 (-0.51%) डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करती नजर आ रही है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now