Gold Silver Price 10th July 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने व चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिल रही है, वही एमसीएक्स पर आज सोना व चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज जारी नई कीमत के अनुसार 24 कैरट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले +62 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 58,648 रुपये व चांदी +764 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 70514 रुपये पर पहुंच गई है । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज का 14 से 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है…
Aaj ka Sone ka Bhav 10-07-2023
शुद्धता | 10 जुलाई का रेट | 7 जुलाई का रेट | बदलाव |
24K सोना | 58648 | 58586 | +62 |
23K सोना | 58413 | 58351 | +62 |
22K सोना | 53722 | 53665 | +57 |
18K सोना | 43986 | 43940 | +46 |
14K सोना | 34309 | 34273 | +36 |
चांदी (1 किलो) | 70514 | 69750 | +764 |
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम का है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
US मार्केट में आज सोने (Gold Price Today) व चांदी (Silver Price Today) तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड का प्राइस अभी +14.12 डॉलर की तेज़ी (+0.74%) के साथ 1,925.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर +0.36 डॉलर की तेज़ी (+1.57%) के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करता नजर आया।
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 10 जुलाई
एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह -43 रुपए की गिरावट के साथ 58,739 पर खुला जबकि चांदी सितंबर वायदा -26 रुपये गिरावट के साथ 71,284 रुपये पर खुला ।
खबर लिखे जाने (12:30) तक MCX पर सोना -102 रुपये की गिरावट के साथ 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चाँदी -131 रुपये की गिरावट के साथ 71,179 रुपये पर कारोबार कर रही है ।