Gold Silver Price 21 June 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने व चांदी के रेट में भारी कमी आई है । सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का दाम 59 हजार रुपये प्रति तोला के नीचे फिसल गया है जबकि चांदी 70 हजार रुपये प्रति किलों के करीब पहुंच गई है। एमसीएक्स वायदा की बात करें तो सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है ।
Aaj ka Sone ka Bhav 21-06-2023
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज बुधवार को जारी नई कीमत के अनुसार 24 कैरट सोने के दामों में कल शाम के मुक़ाबले -486 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में -1967 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव क्या रहा…
शुद्धता | 21 जून का रेट | 20 जून का रेट | बदलाव |
24 कैरेट सोना | 58859 | 59345 | -486 |
23 कैरेट सोना | 58623 | 59107 | -484 |
22 कैरेट सोना | 53915 | 54360 | -445 |
18 कैरेट सोना | 44144 | 44509 | -365 |
14 कैरेट सोना | 34433 | 34717 | -284 |
चांदी (1 किलो) | 70124 | 72091 | -1967 |
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम का है।
MCX पर सोने चांदी के भाव
एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह +15 रुपए की तेजी के साथ 58,824 पर खुला जबकि चांदी जुलाई वायदा -40 रुपये टूटकर 70,347 रुपये पर खुली।
खबर लिखे जाने (1:25) तक MCX पर सोना -58 रुपये की गिरावट के साथ 58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चाँदी -287 रुपये की गिरावट के साथ 70,100 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।