ताज़ा खबरें:

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, फटाफट जानें आज का ताजा रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price 15 June 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोने व चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आपके लिये गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने का ये सुनहरा अवसर है। जी हाँ बाज़ार के जानकारों की माने तो इस साल के लास्ट तक सोना 65 हज़ार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।

सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का दाम 59 हजार रुपये प्रति तोला के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी 71 हजार रुपये प्रति किलों के के आसपास कारोबार कर रही है। एमसीएक्स वायदा की बात करें तो सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ जबकि चांदी 1800 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करती नज़र आई ।

Aaj ka Sone ka Bhav

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज जारी नई कीमतों के अनुसार 24 कैरट सोने का दाम कल शाम के मुक़ाबले -244 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 59020 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी -684 रुपये प्रति किलो की गिरावट के बाद 71421 रुपये हो गई । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज 14 से 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव क्या रहा…

Sona Hua Sasta 15-06-2023

शुद्धता15 जून का रेट14 जून का रेटबदलाव
24 कैरेट सोना5902059264-244
23 कैरेट सोना5878459027-243
22 कैरेट सोना5406254286-224
18 कैरेट सोना4426544448-183
14 कैरेट सोना3452734669-142
चांदी (1 किलो)7142172105-684
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम का है।

MCX पर सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट

एमसीएक्स वायदा पर आज गोल्ड व सिल्वर गिरावट के साथ खुला । एमसीएक्स पर आज अगस्त कांट्रेक्ट सोने का भाव (Gold Price Today) सुबह -88 रुपए की गिरावट के साथ 59,210 पर खुला जबकि चांदी जुलाई कांट्रेक्ट -102 रुपये टूटकर 72,549 रुपये पर खुली।

खबर लिखे जाने (12:50) तक MCX पर सोना -471 रुपये की गिरावट के साथ 58,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चाँदी -1776 रुपये की गिरावट के साथ 70,875 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

---विज्ञापन---

इसे भी जाने : Biporjoy Cyclone Live Tracking: बिपोर्जॉय तूफान की लाइव लोकेशन ऐसे करें ट्रैक

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now