Govardhan Puja ki Hardik Shubhkamnaye in hindi 2022 | गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश | गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं पोस्टर | Happy Govardhan Puja Wishes in Hindi PNG Images | गोवर्धन पूजा की के त्यौहार पर मित्रों को शुभकामना संदेश लिखिए
दोस्तों 24 अक्टूबर 2022 को देशभर में दिवाली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया । दीपावली के इस पावन त्योहार के अगले दिन गोवर्धन पूजा / अन्नकूट का त्यौहार पड़ता है। आप अपने परिवार, दोस्तों , रिश्तेदारों एवं चाहनेवालों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो, बधाई संदेश या पोस्टर के जरिये भेजना चाहते होंगे ।
2022 में गोवर्धन पूजा कब है ?
Govardhan Puja or Annakoot 2022: आमतौर पर दिवाली (Diwali) के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। जिसे देश के कुछ राज्यों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता हैं। लेकिन इस साल 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं होकर 26 अक्टूबर को पड़ रही है। गोवर्धन पूजा त्यौहार को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव को पराजित किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों से भगवान् श्री कृष्ण को भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन पकवानों को ‘अन्नकूट’ के नाम से जाना जाता हैं।
गोवर्धन पूजा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से हुआ है और यह कल 26 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 12 मिनट तक है।
गोवर्धन पूजा के लिए है 2 घंटे का शुभ मुहूर्त
26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सुबह और शाम में क्रमश: 02 घंटे 10 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है। ऐसे में आपको इस समय काल में ही गोवर्धन पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए. सुबह में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: 07 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक है. वहीं, शाम को गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 08 मिनट से शाम 06 बजकर 18 मिनट तक है. (Source: news18)
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-
- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:29 AM से 08:43 AM
- अवधि – 02 घंटे 14 मिनट
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 PM बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 PM बजे (Source: livehindustan)
डिसक्लेमर
इस लेख दी उपरोक्तसमय की जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिन्दी में
इसलिए आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपके लिए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाओं का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आये है। आप इन Govardhan Puja ki hardik shubhkamnaye संदेशों के जरिये अपने दोस्तों को गोवर्धन पूजा की बधाइयां दे सकते है ।
यहाँ पर दिए है आपके लिए गोवर्धन पूजा पर अपने दोस्तों को भेजे जाने वाले बेहतरीन टॉप 10+ कोट्स, शायरी, मैसेज और बधाई संदेश…
आपको एवं आपके पूरे परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🏻
भगवान श्री कृष्णा जी आपके जीवन में सुख, समृद्धि व् धन-वैभव की वर्षा करें।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान् श्री कृष्ण आप सभी को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।
गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण से सभी भक्तों के लिए सुखी, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना है।
“इंद्र कोप कियो ब्रज ऊपर
नख पर गिरिवर धारायण!”
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
आप सभी को ‘गोवर्धन पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य लाए।
गौ रक्षा व पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि सदैव हम सभी पर बनी रहें।
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
मेरी प्रार्थना है कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल निवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था,
उसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण आप सभी को अपनी छत्र छाया में रखें।
उनकी कृपा आप सभी पर बनी रहे। हैप्पी गोवर्धन पूजा..
बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं..
कृष्ण की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे मन से मनाते हैं!
हैप्पी गोवर्धन पूजा!
मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए धूम की कृष्णा आने वाला है!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!!
Conclusion:
Diwali ki hardik shubhkamnaye 2022: आप सभी दोस्तों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं , हम ईश्वर से प्रार्थना करते है की वो आपको हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान रखें और भगवान् श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि आप सभी पर हमेशा बनी रहे । इस आर्टिकल में हमने आपको गोवर्धन पूजा के पावन त्यौहार पर बधाई संदेशों का बेहतरीन कलेक्शन वॉलपेपर, इमेज और text मैसेज के रूप में प्रदान किया ताकि आप भी अपने शुभचिंतकों को गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सके । उम्मीद करते है की यहाँ दिए शुभकामना संदेश आपके लिए उपयोगी रहे होंगे… धन्यवाद