क्या सरसों में तेजी का दौर जारी रहेगा? जाने इस रिपोर्ट में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Mustard Price Report: बिकवाली कमजोर होने तथा आगामी दिनों में देश में त्योहारी सीजन शुरू होने से तेल मिलों की मांग से बीते एक महीने से सरसों में उछाल देखने को मिल रहा है। सरसों के भाव में इन दिनों में करीब 500-600 रूपए प्रति कुंतल तक बढ़ गए है । व्यापारियों के मुताबिक़ भविष्य में भी मंदे की संभावना ना के बराबर है।

दिल्ली लारेंस रोड पर सरसों का भाव 5750/5800 रुपए प्रति क्विंटल जबकि नजफगढ़ मंडी में इसके भाव लूज में 5100/5200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सीजन शुरू होने से लेकर अब तक सरसों के भाव ऊपर वाले भाव से 1500 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक की गिरावट आ गई है।

जयपुर में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव ऊपर में जो 7000 रुपए प्रति कुंतल बिक गई थी उसके भाव वर्तमान में 5975/6000 रुपए प्रति क्विंटल के हो गए। आगरा में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।

देश के विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 4.50/5 लाख बोरी दैनिक की हो रही है। सरसों का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश ,पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल इत्यादि राज्यों में होता है, बिजाई का रकबा बढ़ने तथा अनुकूल मौसम होने के कारण इस वर्ष सरसों की फसल काफी अच्छी हुई है।

रबी सेमिनार में सरसों का उत्पादन 113 लाख टन के लगभग होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि सरकारी अनुमान 128 लाख टन से अधिक लगाया गया है।

क्या सरसों में आगे भी तेजी जारी रहेगी?

बीते 2 सालों से किसानों को सरसों के उच्चे दाम मिलने से इस वर्ष किसानों का रुझान सरसों की तरफ बढ़ा है। देश  अधिकांश मंडियों में लंबे समय से सरसों के भाव समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहे थे जिसके कारण निचले स्तर पर स्टाकिस्ट बिकवाली से पीछे हटने लगे हैं।

दूसरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन  व क्रूड पाम आयल की कीमतों में तेजी का रुख रहा। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों की कीमतों गिरावट की उम्मीद नहीं लग रही है।  बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

सरसों के भाव समर्थन मूल्य पर पहुंचे

पिछले कई महीनों से हाज़िर मंडियों में सरसों का भाव सरकार द्वारा तय 5450 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के नीचे बोले जा रहे थे। जो बीते एक महीने से जारी तेजी के बाद शनिवार को समर्थन मूल्य के करीब पहुँचे। राजस्थान की रायसिंहनगर मंडी में सहनिवार को सरसों का अधिकतम भाव ₹5647, जैतसर सरसों ₹5253, संगरिया सरसों ₹5489, अनूपगढ़ सरसों ₹5440, नोहर सरसों ₹5500, श्री विजयनगर सरसों ₹5296, गजसिंहपुर सरसों ₹5561, करणपुर सरसों ₹5503, रावला सरसों ₹5405, श्री गंगानगर सरसों ₹5490, देवली सरसों ₹5750 रुपये का बोला गया।

इसी प्रकार हरियाणा की आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹5408, ऐलनाबाद में सरसों ₹5385 जबकि सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹5451 प्रति क्विंटल का दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर :

उपरोक्त सभी कृषि उपज मंडियों के भाव हमने व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित किये गये है , कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जगत पाल पिलानिया है ! मैं ई मंडी रेट्स (eMandi Rates) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों को फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है। ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now