ताज़ा खबरें:

मौसम पूर्वानुमान जिला हनुमानगढ़ दिनांक 02 मई 2022 लेटेस्ट अपडेट

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़ मौसम अपडेट 2 मई 2022: पूर्वानुमान के अनुसार, जिला हनुमानगढ़ में आगामी दिनों में 06 मई तक परिवर्तनशील मौसम का अनुमान है। आगामी दिनों में तापमान में 2 -3 डिग्री कमी का अनुमान है। आगामी दो दिनों में सतही तेज हवाएं चलने तथा दोपहर बाद मौसम में बदलाव, जिससे अचानक तेज आंधी (40-50 kmph) के साथ कही-कही बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार है।

---विज्ञापन---

पांच दिनों मे अधिकतम तापमान 42.0 से 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 07-31 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 5.0 से 15.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
आज शाम या देर रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है, जिले में तेज आंधी की स्थिति दर्ज की जा सकती है।

कृषि मौसम जिला-हनुमानगढ मौसम अपडेट दिनांक- 02 मई 2022

  • न्यूनतम तापमान- 25.4 °C
  • अधिकतम तापमान- 44.2 °C

मौसम इकाई
कृषि विज्ञान केंद्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े : मंडी भाव 2 मई 2022: देखें सरसों गेहूं जौ चना ग्वार तारामीरा मूंग मोठ इत्यादि फसलों के रेट

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now