किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

LPG Gas Cylinder Bhav (July 2022): एलपीजी सिलेंडर आज से हुआ सस्ता, जानिए गैस सिलेंडर का नया रेट कितना है?

Jagat Pal

Google News

Follow Us

LPG Gas Cylinder Bhav 1st July 2022 : देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आज सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए है। इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक 19 KG कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस (Gas Cylinder Price Today) में आज 198 रुपए की कटौती कर व्यापारिक वर्ग को राहत प्रदान की है।

अगर बात करें घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दामों की तो आम उपभोक्ताओं को आज किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको 19 मई वाले पुराने रेट में ही मिलेगा । जोकि इस प्रकार है :- Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder) दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1003, कोलकाता में ₹1029, मुंबई में ₹1002.50 और चैन्नई में ₹1018.50 का है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राइस 01 जुलाई 2022

कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस :- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG cylinder Price) में आज 1 जुलाई को रुपए की कटौती की गई है। आज से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपए की कटौती के साथ 2021 रुपए , कोलकाता में 182 रुपए की कटौती के साथ 2140 रुपए , मुम्बई में 190.50 रुपए की कटौती के साथ 1981 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कटौती के साथ 2186 रुपए में मिलेगा।

gas cylinder ka bhav aaj ka

जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले 1 जून को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG cylinder Price) में 135 रुपये की कमी की गई है।

Commercial Gas Cylinder Price List Feb 2021 To July 2022:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर का क्या रेट चल रहा है…

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 जुलाई 20222021214019812186
1 जून 2022221923222171.502373
19 मई 20222354245423062507
7 मई 20222346.002445.502297.502499.00
1 मई 20222355.50245523072508
1 अप्रैल 202222532351.5022052406
22 मार्च 2022200320871954.52137.5
मार्च 1, 20222012209519632145.5
फरवरी 1, 20221907198718572040
जनवरी 1, 20221998.520761948.52131
दिसंबर 1, 20212101217720512234.5
नवंबर 1, 20212000.52073.519502133
अक्टूबर 1, 20211736.51805.516851867.5
सितंबर 1, 202116931770.51649.51831
अगस्त 18, 20211640.51719.515971778.5
अगस्त 1, 202116231701.51579.51761
जुलाई 1, 20211550162915071687.5
जून 1, 20211473.51544.51422.51603
मई 1, 20211595.51667.515451725.5
अप्रैल 1, 2021164117131590.51771.5
मार्च 1, 202116141681.51563.51730.5
फरवरी 25, 20211519158414681634.5
फरवरी 15, 20211523.5158914731639.5
February 4, 202115331598.51482.51649

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

Know, How to check lpg cylinder price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment