Rajasthan Winter Update 25 Dec: साल के आखरी हफ़्ते में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कड़ाके की ठंड अपना कहर बरपा रही है, प्रदेश में अनेक जगहों पर तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। माउंट आबू में पारा -0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शनिवार को करौली में रात में 0.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 1.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 3.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि भीलवाड़ा में 5 डिग्री सेल्सियस, अंता (बारां) में 5.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। राजस्थान के 32 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया ।
आगामी 24 घंटों के दौरान शीत लहर का अनुमान
प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण राजस्थान के 10 ज़िलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कोहरा छाया रहने का अनुमान लगाया है ।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का आज का न्यूनतम तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 8.4 |
| अलवर | 8.8 |
| बाड़मेर | 10.1 |
| भीलवाड़ा | 5 |
| बीकानेर | 3.4 |
| बूंदी | 7.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 7.8 |
| चूरू | 2.5 |
| जयपुर | 6.6 |
| जैसलमेर | 7.3 |
| जोधपुर | 9.4 |
| कोटा | 11 |
| पिलानी | 3.9 |
| सीकर | .05 |
| गंगानगर | 5.6 |
| उदयपुर | 7 |
| फतेहपुर | .04 |
| माउंट आबू | -0.5 |
| पाली | 8.8 |
| फलौदी | 7.4 |
| धौलपुर | 5.9 |
| नागौर | 1,7 |
| टोंक | 8.5 |
| बारां | 5. |
| डूंगरपुर | 13.6 |
| हनुमानगढ़ | 7.5 |
| जालोर | 12 |
| सिरोही | 7.6 |
| करौली | .07 |
माउंट आबू का तापमान
| तारीख | न्यूनतम | अधिकतम |
| 22 दिसंबर | 0 | 25 |
| 23 दिसंबर | 0 | 24.5 |
| 24 दिसंबर | 0 | 24 |
| 25 दिसंबर | -0.5 | 23.5 |












