ताज़ा खबरें:

Rajasthan Weather Update: इन जिलों में 29 और 30 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना

Jagat Pal

Follow Us

राजस्थान मौसम की जानकारी : राजस्थान, पंजाब और हरियाणा बीते कुछ दिनों की बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है । ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को पंजाब और हरियाणा के किसानों को पक्की हुई फसलों की कटाई फिर से शुरू करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

राजस्थान 27 और 28 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा

जयपुर मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़ राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को सक्रिय होने की संभावना जताई है।

29 मार्च से होगी तेज बरसात

29 मार्च को बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं 30 मार्च को इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार पुनः मध्यम से तीव्र में आंधी-बारिश, अचानक तेज हवाएं (30-40 Kmph) तथा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

नोट : जिन किसानों ने सरसों की कटाई कर ली है वो आगामी 1-2 दिन में सरसों को निकाल लें । कटी हुई तैयार फसलों को ज्यादा दिन खेतों में ना पड़ा रहने दे।

इसे भी जाने : किसान फसल खराबे की “राज किसान सुविधा एप्प” या इन टोल फ्री नंबरों पर दे सूचना

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now