ताज़ा खबरें:

जैविक खेती : राज्य सरकार देगी 50 हजार किसानों को 5-5 हजार रुपये अनुदान

Jagat Pal

Follow Us

जैविक खेती के लिए अनुदान योजना 2023: देश में प्राकृतिक एवं जैविक खेती (Organic Farming) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक सरकारी योजनाओं संचालन किया जा रहा। किसानों का रुझान जैविक खेती की और करने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार किसानों को 5-5 हजार रुपये का अनुदान देने जा रही है।

---विज्ञापन---

1.20 लाख हेक्टेयर इलाके में होगी जैविक खेती

दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक क्षेत्र में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के तक़रीबन 50 हज़ार किसानों को जैविक खेती के लिए 5-5 हजार रुपये की अनुदान राशि मुहैया करवाएगी।

किसानों को मिलेगा 5-5 हजार रुपये का अनुदान

इस साल सरकार द्वारा 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए सरकार तक़रीबन 23.57 करोड़ खर्च करेगी। योजना के तहत प्रदेश के लगभग 50 हजार किसानों को लाभ दिया जाएगा। इन किसानों को राज्य सरकार जैविक खेती हेतु प्रति किसान 5,000 रुपये का अनुदान जारी करेगी। इस रकम से किसान खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा पैदावार हो सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक कृषक चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपये पास करने को मंजूरी दी है।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now