ताज़ा खबरें:

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ-किसानों को होगा लाभ

Jagat Pal

Follow Us

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में Meri Policy Mere Hath कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर में आयोजित PMFBY के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

आपको बता दें ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान एक अनूठी पहल है। जिसके अंतर्गत पीएमएफबीवाई  में नामांकित किसानों को ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियों की हार्ड कॉपी वितरित की जाएगी।

दरअसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 6 साल पूरे होने पर मोदी सरकार आज से एक खास अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी सौंपी जाएगी। हाल ही में इस संबंध में जानकारी देते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि ये एक महाअभियान है, जो पूरे देश में शुरू होने जा रहा है। हम PMFBY के पॉलिसी दस्तावेजों को किसानों के हाथ में देंगे।

Meri Policy Mere Hath अभियान का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं प्रदेश के मंत्री गण एवं कमल पटेल के साथ इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री को हल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया है।

  • कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया।
  • PMFBY के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कृषकों को प्रदान की।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से किया अभिनंदन :

---विज्ञापन---

बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का इंदौर में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से अभिनंदन किया गया है।

कार्यक्रम में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री-

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जैविक खेती में देश में प्रथम स्थान पर है। प्राकृतिक खेती में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आपकी टीम को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई देता हूं, मुख्यमंत्री प्रदेश में किसानों के हर दुख संकट में साथ खड़े रहते हैं, उन्हें परेशानियों से उबारते हैं। उन्हीं के प्रयासों से मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में शीर्ष राज्यों में है। पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है।

2003 में जब हम प्रदेश की सत्ता में आए तो पानी के इंतजाम नहीं थे पानी था तो बिजली नहीं। शिवराज को बधाई देता हूं कि उन्होंने पानी, बिजली, खाद के इंतजाम कर सिंचाई का रकबा 6 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 46 लाख किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now