ताज़ा खबरें:

वर्मीकंपोस्ट इकाई से अब होगी जबरदस्त कमाई, सरकार देगी 50,000 रुपये अनुदान

Jagat Pal

Follow Us

जैविक खेती पर अनुदान योजना राजस्थान  : जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई तरह के अनुदान दे रही है। कई किसान रासायनिक खेती को छोड़ जैविक खेती की और रुख़ कर रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों को वर्मीकम्पोस्ट (Vermicompost) इकाई लगाने की लागत पर 50 फीसदि का अनुदान दिया जा रहा है। यदि आप भी जैविक खेती अपनाने की सोच रहे है तो आपको भी सरकार की इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

---विज्ञापन---

केंचुआ खाद यानी वर्मीकंपोस्ट पर अनुदान

केंचुए में पोषक तत्व पाए जाते है। यह खाद कम समय और कम लागत में तैयार हो जाती है। इसके इस्तेमाल से फसल की गुणवता और उपज दोनों में वृद्धि होती है। साथ ही भूमि की उर्वरकता शक्ति भी बढ़ती है।स्थाई वर्मी कंपोस्ट इकाई के निर्माण पर इकाई लागत 1 लाख का 50 फ़ीसदी (अधिकतम 50 हज़ार रुपये) का अनुदान मिलता है। यह उद्यान विभाग के माध्यम से बाग़वानी करने वाले किसानों को दिया जाता है।

50 हज़ार किसानों को मिलेगा अनुदान

राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले 50 हज़ार किसानों को जैविक खेती प्लांट लगाने पर अनुदान देगी। सरकार जैविक बीज, जैव उर्वरक व जैव कीटनाशी भी उपलब्ध करवायेगी। बाग़वानी फसलों में लागत 50% अधिकतम 10 हज़ार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रति लाभार्थी किसान को दिया जाएगा।

जैविक खेती से मिलते अच्छे दाम

जैविक उत्पादों की बाज़ार में अच्छी माँग है इन उत्पादों के अच्छे दाम किसानों को मिलते है। किसान भी इनके प्रति गंभीर हो रहे है। अभी तक किसान कुछ ही कृषि भूमि पर ख़ुद के लिए जैविक तरीक़े से खेती करता है लेकिन अब बाज़ार के लिये भी जैविक खेती की और अग्रसर हो रहा है।

---विज्ञापन---

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिये किसान यहाँ पर क्लिक करें ।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now