किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

LPG Gas Cylinder Price (1 February 2023): बजट से पहले जारी हुए गैस सिलेंडर के नये रेट! यहां करें चेक

Jagat Pal

Google News

Follow Us

LPG Gas Cylinder Price on 1 February 2023: आज सोमवार 1 फरवरी, 2023 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) बजट पेश (Budget 2023) करने वाली है। देश की जनता को इस बजट से ढेरों लाभ मिलने की उम्मीदें हैं। ऐसे में बजट से ठीक पहले सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 फरवरी को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नये भाव जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज बजट से पहले जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर की क़ीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ऑयल कंपनियों द्वारा हर माह की पहली तारीख़ को एलपीजी की नई कीमतें जारी की जाती है।

LPG Gas Cylinder Price (1 February 2023)

जानकारी के लिए आपको बता दें की घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में आखिरी बार 50 रुपये की वृद्धि 6 जुलाई 2022 को की गई थी उसके बाद से अब तक किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया। यानी बीते 7 माह से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर चल रहे है।

हालाँकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इन 7 महीनों में कई बार बदलाव हो चुके है। आपको बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2023 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। आइये जाने! आज के गैस सिलेंडर के दाम क्या है?

जानें देश के 4 महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट-

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव-

  • दिल्ली – 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई – 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता – 1869.50 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई – 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment