ताज़ा खबरें:

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 13 फरवरी 2023 (Sarso Teji Mandi Report )

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 13 फरवरी 2023 (Sarso Teji Mandi Report) : पिछले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जयपुर सरसों का भाव 6050 रुपये पर खुला था ओर शनिवार की शाम 5950/6000 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो मे मांग कमजोर रहने से -50 रूपए कुंटल की गिरावट दर्ज की गई, सरसो और सरसो तेल में भी घट बढ़ के साथ कारोबार करता रहा।

मंडियों में नयी सरसो की आवक बढ़ने लगी है 30 जनवरी से 4 फरवरी के बीच सरसो की आवक 8.25 लाख बोरी थी। 6 फरवरी से 11 फरवरी के बीच सरसो की आवक 90% बढ़कर 15.75 लाख बोरी पहुंची। सरसो खल की उपलब्धता कम होने और एक्सपोर्ट मांग बढ़ने की उम्म्मीद से सरसो की लेवाली अच्छी रही। नयी फसल की आवक का प्रेशर बनने से पहले ही सरसो में बड़ी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अगले एक महीने तक सरसो के भाव सिमित दायरे में रहने की उमीद है । नए साल की शुरुआत से जयपुर सरसो 750 ₹/क्विंटल गिर चुका है।

जानकारों का मानना है की सरसो की नई आवक का प्रेशर शुरू होने के बाद जो मंदी होनी थी वह 20 दिन पहले ही आ गयी है। मौजूदा भाव से सरसो का बॉटम लगभग 200-300 रुपये दूर है। जयपुर सरसो का बॉटम 5600-5800 के बीच देखा जा सकता है वहीं भरतपुर में 5400-5500 देखा जा सकता है।

जयपुर में कच्ची घानी के भाव बीते सप्ताह सिमित घट बढ़ के चलते 1193 पर स्थिर बंद हुआ। कच्ची घानी भी फ़िलहाल 1150 के करीब सपोर्ट ले सकता है। जिसके नीचे जाने पर अधिकतर 1100 तक गिरावट आ सकती है सरसो के भाव एमएसपी के करीब होने से सरकार खरीदारी भी मार्च में शुरू होने की उम्मीद। सरकारी खरीदारी शुरू होने से सरसो के भाव को सपोर्ट मिलेगा और इसमें बॉटम से हमें 500-700 के बीच एक तेजी जरूर मिलेगी। जयपुर कंडीशन सरसो के भाव 5600-5800 के करीब आने पर व्यापारी खरीदारी शुरू कर सकते हैं। इसे भी जरुर पढ़े : रिकॉर्ड उत्पादन के बीच सरसों का भाव जा सकता है MSP से नीचे, क्या कहते है जानकार, देखें ये रिपोर्ट

डिस्क्लेमर:

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 13 फरवरी 2023: कृपया व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। हमारा उद्देश किसानों तक केवल जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now