किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

सरसों भाव साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 10 जुलाई 2023

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Mustard Weekly Report: पिछले सप्ताह सोमवार को जयपुर में कंडीशन की सरसों का भाव 5600/5625 रुपये पर खुला था जो की शनिवार की शाम 5500 रुपये पर बंद हुआ था। बीते सप्ताह सरसो की मांग कमजोर रहने के कारण -125 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कच्ची घानी तेल के भाव में भी 100 रुपये/क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। भरतपुर मंडी में सरसों भाव में 100 रुपये और सलोनी में 75 रुपये/क्विंटल की कमी आई।

विदेशी बाज़ारों में ऊपरी स्तरों से गिरावट ने सरसो के सेंटीमेंट को कमजोर किया। नाफेड की सरसो खरीदारी 10 लाख टन के पार निकली और राजस्थान में सरकारी खरीदारी बढ़ने की खबरें भी चल रही हैं। नाफेड की खरीदारी बने रहने से सरसो की गिरावट पर लगाम लगेगी और आगे चलके रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है।

पशु आहार उद्योग सरसो डीओसी के राइस ब्रान डीओसी के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंद लगाने का दबाव बना रही है। उद्योग का मानना है की एक्सपोर्ट बढ़ने से डीओसी के भाव बढ़ गए हैं। जिससे पशु आहार उद्योग की लागत बढ़ रही है। हालाँकि SEA और MOPA ने सरकार से डीओसी निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के अनुरोध को ख़ारिज करने की राय दी है।

केएलसी सीबीओटी सोया तेल में गिरावट से सरसो तेल की मांग अटकी जिसके चलते सरसो तेल में हल्की नरमी आयी। आज सोमवार को मलेशिया जून महीने की सप्लाई डिमांड रिपोर्ट जारी करेगा। जिससे केएलसी की चाल स्पष्ट होगी। जयपुर सरसो अपने सपोर्ट 5500 के ऊपर बंद हुआ है। विदेशी बाज़ारों में बड़ी गिरावट की सम्भावना कम है। इसलिए आगे चलके सरसो में घटे भाव से सरसो में रिकवरी देखने को मिलेगी।

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment