ताज़ा खबरें:

Mustard Mandi Prices: तेल मिलों की कमजोर मांग के सरसों स्थिर

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: तेल मिलों की कमजोर मांग के चलते कल शनिवार को घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन भी सरसों के भाव स्थिर बने रहे। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6,750 रुपये प्रति क्विंटल जबकि सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को 10-10 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 13680 रुपये और 13580 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 2675 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही।

कोरोना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता

व्यापारियों के अनुसार प्रतिकूल मौसम जहां मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होगा, वहीं चीन के साथ ही कई अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने व्यापारियों में चिंता पैदा कर दी है। अगर चीन ने लॉकडाउन लगाया तो फिर चीन में खाद्य तेलों का आयात प्रभावित होगा, जिसका असर विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर पड़ने का डर है। 

तेजी-मंदी

चालू रबी में सरसों की बुआई में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही उत्पादक राज्यों में बकाया स्टॉक भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा बचा हुआ है। नई फसल की आवक फरवरी के अंत में शुरू हो जायेगी तथा मार्च में आवकों का दबाव बनेगा। हालांकि जनवरी में खपत का सीजन होने के कारण सरसों तेल की मांग बनी रहेगी, लेकिन इसके भाव तेजी, मंदी काफी हद तक मलेशिया में पाम तेल एवं शिकागो में सोया तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी।

हाजिर मंडियों में सरसों का भाव

Mustard Mandi Prices: राजस्थान और हरियाणा प्रदेश की हाज़िर कृषि उपज मंडियों में कल शनिवार को सरसों के दाम इस प्रकार से रहे…

नोहर मंडी में सरसों भाव 6265 रुपए, अनूपगढ़ मंडी सरसों भाव 6041 रुपए, श्री गंगानगर मंडी सरसों भाव 6122 रुपए, गोलूवाला मंडी सरसों भाव 6266 रुपए, रायसिंहनगर मंडी सरसों भाव 6241 रुपए, रावला मंडी सरसों भाव 6275 रुपए, सूरतगढ़ मंडी सरसों भाव 5980 रुपए, घड़साना मंडी सरसों भाव 6320 रुपए, सादुलपुर मंडी सरसों भाव 6100 रुपए, रावतसर मंडी सरसों भाव 6160 रुपए, श्री विजयनगर मंडी सरसों भाव 6181 रुपए, देवली मंडी सरसों भाव 6450 रुपए, श्री करणपुर मंडी सरसों भाव 6250 रुपए, ऐलनाबाद मंडी सरसों भाव 6209 रुपए, आदमपुर मंडी सरसों भाव 6310 रुपए/क्विंटल की दर से बिकी।

सरसों की आवक

देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को 2.25 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि शुक्रवार को भी इसकी आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 80 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 20 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 25 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 25 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 70 हजार बोरियों की आवक हुई।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

3 thoughts on “Mustard Mandi Prices: तेल मिलों की कमजोर मांग के सरसों स्थिर”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now