ताज़ा खबरें:

LPG Cylinder Price 1st May: गैस सिलेंडर हुआ ₹171 सस्ता, आम आदमी को नहीं मिली राहत, जाने कारण

Jagat Pal

Follow Us

LPG Gas Cylinder Price 1 May 2023: आज सोमवार 1 मई से तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) उपभोगताओं को राहत प्रदान करते हुए प्रति सिलेंडर क़रीब 171 रुपये की कटौती की है। नए रेट आज से लागू हो गये हैं। इस कटौती से आम आदमी को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलने वाला । क्योकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमतों में कटौती नहीं की गई ।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दें की इससे पहले १ मार्च को तेल कंपनियों ने 19 किलों वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 352 रुपये बढ़ाये थे । हालांकि पिछले महीने 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 91.50 रुपये घटाया गया था।

LPG Gas Cylinder Price (1 MAY 2023)

एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर रेट में आज १ मई को एक बार फिर से क़रीब 171.50 रुपये की कटौती की गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट पर ही मिलेगा इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया । 

आइये जाने! आज से देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्या रहेंगे?

---विज्ञापन---
LPG Cylinder Price

जानें देश के 4 महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट-

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros(Rs./14.2 kg cylinder) Applicable from March 1, 2023

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1103
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1129
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1102.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1118.50

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1 मई 2023

Prices of Indane in Metros (Rs./19 kg cylinder) Applicable from May 1, 2023

  • दिल्ली/Delhi –₹1856.50 प्रति सिलेंडर – ₹171.50 की कटौती
  • मुंबई/Mumbai –₹1808.50 प्रति सिलेंडर – ₹171.50 की कटौती
  • कोलकाता/Kolkata –₹1960.50 प्रति सिलेंडर – ₹171.50 की कटौती
  • चेन्नई/Chennai –₹2021.50 प्रति सिलेंडर – ₹169 की कटौती

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

Know, How to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now