ताज़ा खबरें:

सरसों में तेजी के आसार है या नहीं? देखें साप्ताहिक रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

सरसों में तेजी मंदी साप्ताहिक समीक्षा 26 मार्च 2024: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों नयी 5500 रुपये पर खुला था। ओर शनिवार शाम 5425 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग न रहने से -75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुआ, मंडियों में बढ़ती आवक और तेल, खल में नरमी से सरसो के भाव में आयी गिरावट।

---विज्ञापन---

सरसो कच्ची घानी इस सप्ताह 3-4 रुपये/किलो टूटा वहीं खल में भी 45 रुपये/क्विंटल की आयी गिरावट। सरसो में आयी पिछले दिनों तेजी अन्य खाद्य तेलों के सहारे आयी थी इसलिए टिकना मुश्किल था।

  • पोर्ट पर शॉर्टेज की खबरों से सोया और पाम तेल में बना गुब्बारा अब फुट चूका है।
  • होली और मार्च एंडिंग की वजह से अगले 7-10 दिन आवक कुछ सिमित रहेगी।
  • आवक सिमित रहने और मीलों की खरीदारी निकलने से फिलहाल तेजी मंदी चलती रहेगी।
  • वहीं 1 अप्रैल से सरकारी खरीदारी शुरू होने से भी मिलेगा सहारा।
  • हालाँकि हमारा मानना है की सरकारी खरीदारी भी कीमतों को अस्थायी समर्थन प्रदान करेगी।
  • पिछले वर्ष सीजन के शुरुआत में 119 लाख टन सरसो स्टॉक उपलब्ध था जो इस बार 135 लाख टन पहुंच गया है।
  • 119 लाख टन सरसो स्टॉक के चलते सीजन का बॉटम भाव जयपुर सरसो में 5050 बना था।
  • ऐसे में इस बार स्टॉक की उपलब्धता अधिक होने से कम से कम 5050-5100 का भाव दोबारा दिखना चाहिए।
  • इलेक्शन के बाद सरकार खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कुछ परिवर्तन करे तो ही सरसो का भविष्य होंगा अच्छा।
  • सरसो का बॉटम आम तौर अप्रैल मध्य से मई के शुरुआत के बीच बनता है इसलिए स्टॉकिस्ट खरीदारी के लिए फिलहाल करें प्रतीक्षा।
  • सरसो का बॉटम अनुमान (जयपुर) 5050-5100 रुपये तक बना सकता है।
  • कब तक बना सकता है बॉटम ? इसका जवाब है कि ये अप्रैल मध्य से मई के शुरुआत में।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now