ताज़ा खबरें:

Monsoon 2023: मानसून ने ली केरल में एंट्री, IMD के मैप में देखें दिल्ली-यूपी-राजस्थान-हरियाणा में कब देगा दस्तक, पढ़ें पूरा अपडेट

Jagat Pal

Follow Us

Monsoon Latest Update 2023 : देश में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया तथा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने करीब सप्ताह भर की देरी के बाद गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार 08 जून, 2023 को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहुंच गया है, जबकि इसके आने की सामान्य तारीख 01 जून होती है।

मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मानसून केरल में चार जून के आसपास पहुंच सकता है वही मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने केरल में सात जून को मानसून के आने का अनुमान जताया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि चक्रवात बिपरजोय मानसून को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत मामूली होगी। आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 8 जून को केरल पहुंच गया है।

आईएमडी के अनुसार मानसून दक्षिण अरब सागर के बाकी बचे हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के ज्यादातर इलाकों, दक्षिण तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के बाकी हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 150 वर्षों में केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख भिन्न रही है, जो 1918 में समय से काफी पहले 11 मई को और 1972 में सबसे देरी से 18 जून को आया था। दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले साल 29 मई को, 2021 में तीन जून को, 2020 में एक जून को, 2019 में आठ जून को और 2018 में 29 मई को केरल पहुंचा था।

---विज्ञापन---

रिसर्च से पता चलता है कि केरल में मानसून के आगमन में देरी का मतलब यह नहीं है कि उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की शुरुआत में देरी होगी। हालांकि, केरल में मानसून के आगमन में देरी आम तौर पर दक्षिणी राज्यों और मुंबई में मानसून की शुरुआत में देरी से जुड़ी होती है।

देश में सामान्य बारिश होने की उम्मीद

आईएमडी ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य या उससे कम बारिश होने की उम्मीद है। पूर्व और उत्तर पूर्व, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप में इस दौरान औसत की 94 से 106 फीसदी यानी सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

देश में खरीफ फसलों के लिए सामान्य वर्षा महत्वपूर्ण है। कुल कृषि क्षेत्र का 52 फीसदी हिस्सा अभी भी बारिश पर निर्भर है। साथ ही यह देश भर में पीने एवं सिंचाई के पानी के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी अहम है। देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में बारिश आधारित खेती का लगभग 40 फीसदी योगदान है।

मानसून कब आएगा 2023

भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार 08 जून, 2023 को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहुंच गया है। आइये जाने भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मैप के अनुसार दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य सभी राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून ?

Monsoon 2023

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now