ताज़ा खबरें:

मौसम पूर्वानुमान जिला हनुमानगढ़ 14 जून 2022: जिले में 16, 17, 18 जून को अचानक तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन

Jagat Pal

Follow Us

मौसम पूर्वानुमान जिला हनुमानगढ़ 14 जून 2022: 13 जून को जारी मानसून रिपोर्ट के अनुसार मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में गुजरात, मध्य महाराष्ट्रा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और कर्नाटका के लगभग हिस्सों, बिहार और पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। आगामी 48 घंटो में इसी गति के साथ आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है।

---विज्ञापन---

हनुमानगढ़ मौसम अपडेट आज का

Hanumangarh mosam ki jankari : पूर्वानुमान के अनुसार, जिला हनुमानगढ़ में आगामी दिनों में 18 जून तक परिवर्तनशील मौसम का अनुमान है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश के आसार है।

16, 17, 18 जून को अचानक तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की या एक दो जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। पांच दिनों मे अधिकतम तापमान 40.0 से 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 15-48 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 21.0 से 31.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 20 जून तक इस सिस्टम का प्रभाव सक्रिय रहने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

कृषि सलाह- किसान भाई संभावित मौसम ध्यान में रखकर बिजाई और सिंचाई कार्य करें।

दिनांक- 14 जून 2022
न्यूनतम तापमान – 30.0 °C
अधिकतम तापमान- 44.2 °C

सोर्स: मौसम इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया (किसान हित सर्वोपरि)

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now