ताज़ा खबरें:

मौसम अपडेट हनुमानगढ़ – 12 से 15 अप्रैल तक मुख्यतः साफ आसमान और शुष्क मौसम का अनुमान

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़ मौसम अपडेट दिनांक 11 अप्रैल 2023: पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में आने वाले दिनों में 12 से 15 अप्रैल तक मुख्यत साफ आसमान और शुष्क मौसम का अनुमान है। आज 11 अप्रैल को दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होने के साथ बादलवाही तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 37.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 06-22 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 5.0 से 9.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

इसके बाद 18 से 20 अप्रैल के दौरान परिवर्तनशील मौसम तथा आंधी, बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार है।

मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now