ताज़ा खबरें:

हनुमानगढ़ मौसम की जानकारी : जाने, 26 मार्च से 30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़ मौसम की ताजा जानकारी: नमस्कार किसान भाइयों पिछले हफ्ते राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तरी भारत के अनेक इलाकों में तेज हवाओं के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को गेहूं , सरसों , चना इत्यादि फसलों को भारी नुकसान हुआ था। वर्तमान में खेतों में रबी सीजन की फसलें पक्क कर तैयार खड़ी है। साथ ही सरसों चना की कटाई का कार्य भी जोरों से चला रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसे रहेगा? इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों को साफ देखा जा सकता है।

किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो खेतों में बची हुई फसलें भी पूरी तरह तबाह हो जायेगी , यदि दुर्भाग्य से कहीं ओलावृष्टि हो गई तो हम तो पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। वैसे तो मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों को मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्रदान कर दी जाती है, परन्तुं अगर फसलों की कटाई के समय अगर बारिश और ओलावृष्टि हो जाती है तो खराब मौसम की चेतावनी होते हुए भी हम कुछ नही कर पाते है।

आइये जाने! हनुमानगढ़ जिले में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम अपडेट- जिला हनुमानगढ
जारी- 26 मार्च 2021
वैधता- 30 मार्च 2021

मौसम पूर्वानुमान (Weather Report) के अनुसार, जिला हनुमानगढ़ में 30 मार्च तक बारिश नहीं होने तथा शुष्क मौसम,साफ आसमान की संभावना। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 31.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 04-35 प्रतिशत हो सकती है। हवा की गति 8.0 से 19.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 28 मार्च को हवा की गति परिवर्तनशील रहने की संभावना।

जानकारी स्त्रोत : जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया।

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े : हनुमानगढ़: जिले में 16 केंद्रों पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद 1 अप्रैल से होगी शुरू, FCI ने बढ़ाया खरीद का लक्ष्य

हिसार मौसम पूर्वानुमान 31 मार्च तक का:

हरियाणा राज्य में 31 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परन्तु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

जानकारी स्त्रोत : ई-मौसम कृषि सेवा (आत्मा परियोजना), कृषि मौसम विज्ञानं विभाग ,चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now