ताज़ा खबरें:

हनुमानगढ़: धन्नासर देश में मोटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में हो रहा है विकसित, नेशनल चैंपियंस ने ऑफ-रोडिंग के जरिए मचाई धूम

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़, 10 जुलाई : मोटर स्पोर्ट्स के तीन नेशनल चैंपियन श्री सन्नी सिद्दू, श्री सनम सेखो और श्री गुरमीत विर्दी ने रविवार को रावतसर (Rawatsar) में धन्नासर (Dhannasar) के धोरों पर ऑफरोडिंग के जरिए खूब धूम मचाई। 29 वें हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से डेजर्ट रेडर्स क्लब (Desert Raiders Club) की ओर से आयोजित ऑफ-रोडिंग (Off-roading) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

---विज्ञापन---

इस कार्यक्रम में इन तीनों नेशनल चैंपियंस ने एटीवी (ATV), पोलारिस (Polaris) समेत अन्य स्पोर्ट्स गाड़ियों के जरिए धन्नासर के धोरों पर बनाए गए ट्रेक पर स्पोर्ट्स गाड़ियों के जरिए खूब रोमांच पैदा किया। कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ से करीब 30 गाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मोटर स्पोर्ट्स के तीनों नेशनल चैंपियन पंजाब से धन्नासर आए और शनिवार शाम और रविवार दोपहर तक ऑफ-रोडिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रोमांचित कर गए। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ जिला प्रशासन रावतसर के धन्नासर को ऑफ-रोडिंग के क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित करने को लेकर प्रयासरत है। वन विभाग की करीब दो करोड़ की लव-कुश वाटिका प्रोजेक्ट भी धन्नासर मेें बनना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर डेजर्ट स्टॉर्म (Desert Storm) के सात बार के चैंपियन और रेड हिमालयन रैली (Red Himalaya Rally) के एक बार चैंपियन रह चुके श्री सन्नी सिद्धू ने कहा कि हनुमानगढ़ की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है, लिहाजा ये मोटर स्पोर्ट्स (Motorsports) का बहुत बड़ा हब बन सकता है। श्री सिद्धू ने कहा कि पहले हम जैसलमेर जाते थे लेकिन अब पंजाब के टच में होने और हनुमानगढ़ में डेजर्ट रेडर्स क्लब की ओर से मोटर स्पोर्ट्स की बहुत अच्छी सुविधा को देखते हुए मोटर स्पोर्ट्स से जुड़े हुए खिलाड़ी यहां आना पसंद करने लगे हैं। जिला प्रशासन भी इसमें पूरा सहयोग कर रहा है।

---विज्ञापन---
Hanumangarh hub of motor sports

वहीं आरएफसी ( रैन फोरेस्ट चैलेंज) के तीन बार के इंडिया चैंपियन और मलेशियन आरएफसी के एकमात्र इंडियन चैंपियन श्री गुरमीत विर्दी ने कहा कि धन्नासर के ट्रेक बहुत ही चैलेंजिंग है। हमें यहां ऑफरोडिंग करके बहुत मजा आता है। नए ऑफरोडर भी यहां आकर स्टार्ट करें तो उन्हें अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही कहा कि यह खुशी की बात है कि राजस्थान सरकार धन्नासर को एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित कर रही है।

Dhannasar is developing as a hub of motor sports in the country

एटीवी रैली, कार रैली व गो कार्टिंग के चैंपियन रह चुके श्री सनम सेखो ने कहा कि धन्नासर एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां स्थानीय डेजर्ट रेडर्स क्लब ने मेहनत कर बहुत अच्छा ट्रेक बनाया है। इसमें सेफ्टी की सारी व्यवस्थाएं की गई है। देश में एडवेंचर स्पोर्ट्स का भविष्य उज्ज्वल है। यूथ अगर स्पोर्ट्स से जुड़ेगा तो नशे से भी दूर रहेगा।

डेजर्स रेडर्स क्लब के श्री गुरपिंदर सिंह ( केपी ) ने कहा कि ये बड़े गर्व की बात है कि हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस के अवसर पर धन्नासर में आयोजित ऑफरोडिंग में मोटर स्पोर्ट्स के तीन चैंपियन हमारे यहां आए। हम वर्ष 2012-13 से धन्नासर को मोटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में विकसित करने को लेकर प्रयासरत हैं। यहां जैसलमेर जैसा डेजर्ट है। पंजाब औऱ दिल्ली के नजदीक होने के चलते मोटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में डेवलप होने की सारी संभावनाएं है।

---विज्ञापन---

मोहाली से आई कैंसर सरवाइवर अमन छाबड़ी ने कहा कि धन्नासर बहुत ही अच्छी जगह है ऑफरोड के लिए। ट्रेक भी बहुत अच्छा है। उन्होने कहा कि युवा नशे से दूर रहे। उसे नशा ही करना है तो स्पोर्ट्स का करे।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now