Wheat MSP Price 2024-25: राजस्थान प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) सहित अन्य खरीद एजेंसियों द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत प्रदेश के किसानों से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 10 मार्च 2024 से शुरू की जाएगी । किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य 20 जनवरी से शुरू किया जा चुका है।
2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है?
सरकार द्वारा इस बार गेहूं का एमएसपी बीते साल के मुक़ाबले 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2275 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही राजस्थान सरकार ने किसानों को 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने का भी ऐलान किया है।यानि इस बार राजस्थान के किसानों से 2400 रुपए के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जानी है।
जन आधार से करा सकेंगे पंजीकरण
भारतीय खाद्य निगम के केन्द्रों पर रबी साल 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून 2024 तक करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से 20 जनवरी से किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है।
किसान MSP पर गेहूं विक्रय के लिए 25 जून तक शाम 7 बजे तक विभाग की वेबसाइड https://mspproc.rajasthan.gov.in/ पर अपना पंजीयन करवा सकेंगे।
ऐसे में जो भी किसान साथी अपना पंजीकरण कराना चाहते है वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जन आधार नम्बर से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।
किसानों के बैंक खाते में सीधे 48 घंटे में किया जाएगा भुगतान
विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ पोर्टल पर जन आधार संख्या के आधार पर ही पंजीकरण स्वीकार होगा और जन आधार से लिंक बैंक खाते में किसानों को गेहूं विक्रय के 48 घंटों में सीधे भुगतान किया जाएगा।
किसान भारतीय खाद्य निगम के व्हाट्सएप चेनल एफसीआई राजस्थान को फॉलो कर या टोल फ्री नं. 18001806030 पर भी खरीद से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश :
• किसान के पंजीकरण के लिए जन आधार में कम से एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरुरी है।
• किसान गेहूँ विक्रय हेतु दिनांक 20.01.2024 से 25.06.2024 तक प्रातः 07 बजे से सांय 07 बजे तक पंजीयन करवा सकेंगें।
• हेल्पलाइन Email ID rajasthanmsp@gmail.com से संपर्क करे।
• पंजीकरण के 7 से 10 दिनों में उपज को बेचने हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS (संदेश) प्राप्त नहीं होने की दशा में सम्बंधित क्रय केंद्र पर संपर्क करें अथवा स्वयं के पंजीकरण संख्या/ जन आधार से विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
• किसान अपनी उपज बेचने हेतु पहचान पत्र की प्रति (जन आधार कार्ड/ आधार कार्ड/ वोटर कार्ड/ पैन कार्ड) खरीद केंद्र पर साथ लायें।
• यदि स्वयं की भूमि नहीं है तो अनुबंध/किरायानामा/लीज की प्रति खरीद केंद्र पर साथ लायें।
• नवीनतम मूल गिरदावरी की प्रति खरीद केंद्र पर साथ लायें।
• खरीद केंद्र पर प्रस्तुत गिरदावरी के विवरण का ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गए विवरण से मिलान होने पर ही खरीद की जायेगी।
• फसल की खरीद का भुगतान किसान पंजीकरण के समय जनाधार में दिये गए बैंक खाते में ही किया जायेगा।
• जन आधार में अपने बैंक खाते की जानकारी अवश्य जांच लें। यदि बैंक विवरण सही नहीं है तो जन आधार कार्ड में बैंक विवरण अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
महत्वपूर्ण लिंक
👉 RMS 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के संबंध में दिशा-निर्देश
👉 RMS 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश
👉 RMS 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु निर्धारित क्रय केन्द्रों की सूची