ताज़ा खबरें:

सरसों की गिरती कीमतों के चलते सरकार से रिफाइंड पाम तेल पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का अनुरोध

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत के तिलहन उत्पादकों ने सरसो की कीमतों में गिरावट से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए सरकार से पाम तेल (Palm Oil) पर इम्पोर्ट ड्यूटी (import duty) बढ़ाने का आग्रह किया है।

किसान महापंचायत किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिलहन की गिरती कीमतों और पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की आवश्यकता के मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से विचार करने का अनुरोध किया है।

पाम तेल पर आयात कर 5% कर के रूप में जाना जाता। जाट ने कहा कि सरकार को अपनी एजेंसियों को एमएसपी पर सरसो की खरीदने के निर्देश देने की जरूरत है, जिससे किसानों को तत्काल राहत मिलेगी। सरसो की कीमतें 4,300-5300 प्रति 100 किलोग्राम रह गई हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,450 रुपये प्रति से कम 1000 रुपये से भी ज्यादा कम है।

पिछले साल ही, ज्यादातर किसानों को उनकी फसल के लिए 8,000 रुपये मिले जिसकी तुलना में इस वर्ष भारी गिरावट आयी है। फसल के उचित दाम नहीं मिलने से किसान को अन्य फसलों पर स्विच करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। जिससे अगले वर्ष फिर उत्पादन घट जाएगा। सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को सफल बनाने के लिए जरुरी है की किसान को फसल के सही भाव मिले जिससे किसान उत्साह में उत्पादन बढाए है।

ये चल रहे है सरसों के दाम

  • नोहर मंडी सरसों भाव 4450 से 4920 रुपए
  • पीलीबंगा मंडी सरसों भाव 4580 से 4646
  • श्री विजयनगर मंडी सरसों भाव 4100 से 4700 रुपये
  • जैतसर मंडी सरसों भाव 3500 से 4847 रुपये
  • रावला मंडी सरसों भाव 4150 से 4750
  • देवली मंडी सरसों भाव 4400 से 5100
  • श्री गंगानगर मंडी सरसों भाव 3991 से 4985
  • घड़साना मंडी सरसों भाव 3700 से 4774
  • संगरिया मंडी सरसों भाव 4400 से 4785
  • श्रीकरणपुर मंडी सरसों भाव 4300 से 4920
  • गजसिंहपुर मंडी सरसों भाव 4301 से 4921
  • निंबाहेड़ा मंडी सरसों भाव 4301 से 4870
  • मेड़ता मंडी सरसों भाव 4300 से 4750
  • बारां मंडी सरसों भाव 4410 से 5121
  • ऐलनाबाद मंडी सरसों भाव 4300 से 4801
  • आदमपुर मंडी सरसों भाव 4450 से 4851
  • सिरसा मंडी सरसों भाव 4390 से 4838 
  • सिवानी मंडी सरसों भाव 4575 से 5100
  • भटटू मंडी सरसों भाव 4200 से 4900

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now