किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

LPG Cylinder Price (1 September 2022): खुशखबरी, महीने के पहले दिन हुई LPG स‍िलेंडर की कीमत में भारी कटौती, जानिए नए रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

LPG Cylinder Price (1 September 2022): महंगाई की मार झेल रही देश की जनता के लिए त्योहारी सीजन में सितंबर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की खबर निकल कर आ रही है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए है।

इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन (IOCL) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक आज 01 सितंबर को 19 KG कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रति सिलेंडर 100 रुपए तक सस्ता हो गया है। यह लगातार पांचवा मौका है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की जा रही है।

अंतिम बार 19 मई को दामों में वृद्धि की गई थी उसके बाद लगातार कटौती की जा रही है । जून से लेकर अब तक देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलों वाले सिलेंडर की दाम में 469 रुपए तक की कटौती की जा चुकी है । हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है, 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुरानी कीमत पर ही मिलेगा ।

List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg Today

Commercial Gas Cylinder Price List Feb 2021 To September 2022:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है…

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 सितंबर 20221885.00 (-91.5)1995.50 (-100)1844.00 (92.5)2045.00 (96)
1 अगस्त 20221976.50 (-36)2095.50 (-36.5)1936.50 (-36)2141 (-36.5)
6 जुलाई 20222012.5021321972.502177.50
1 जुलाई 20222021214019812186
1 जून 2022221923222171.502373
19 मई 20222354245423062507
7 मई 20222346.002445.502297.502499.00
1 मई 20222355.50245523072508
1 अप्रैल 202222532351.5022052406
22 मार्च 2022200320871954.52137.5
मार्च 1, 20222012209519632145.5
फरवरी 1, 20221907198718572040
जनवरी 1, 20221998.520761948.52131
दिसंबर 1, 20212101217720512234.5
नवंबर 1, 20212000.52073.519502133
अक्टूबर 1, 20211736.51805.516851867.5
सितंबर 1, 202116931770.51649.51831
अगस्त 18, 20211640.51719.515971778.5
अगस्त 1, 202116231701.51579.51761
जुलाई 1, 20211550162915071687.5
जून 1, 20211473.51544.51422.51603
मई 1, 20211595.51667.515451725.5
अप्रैल 1, 2021164117131590.51771.5
मार्च 1, 202116141681.51563.51730.5
फरवरी 25, 20211519158414681634.5
फरवरी 15, 20211523.5158914731639.5
February 4, 202115331598.51482.51649

घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब भी आपको 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा । जिनकी कीमत देश के महानगरों में इस प्रकार है..

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
  • चैन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

Know, How to check lpg cylinder price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment