ताज़ा खबरें:

किसानों के लिए खुशखबरी: अब गांव में अपना पैक हाउस खोलकर बढ़ायें आमदनी, 31 मार्च तक करें आवेदन

Jagat Pal

Follow Us

Pack House Scheme: किसानों की आमदनी बढ़ाने खेती बाड़ी तक ही सीमित रहना काफी नहीं है, ऐसे में अब सरकार द्वारा ग्रामीण इलाक़ों को व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में किसानों को अब फूड प्रोसेसिंग से लेकर पैक हाउस (Pack House) प्लांट्स खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

पैक हाउस के लिए सब्सिडी

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में 50 पैक हाउस खोलने की प्लानिंग की गई है। जिसके लिये किसानों से 31 मार्च तक आवेदन मांगे गये हैं। इन पैक हाउस को खोलने से किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ बागवानी में इजाफा होगा। ग्रामीण इलाक़ों में किसान पैक हाउस लगाकर फल, सब्जी जैसे जल्दी खराब होने वाले उत्पादों की सुरक्षित ढंग से पैकिंग कर उन्हें स्टोर कर सकेंगे।

पैक हाउस में किसान बागवानी उत्पादों जैसे-फल, सब्जी या औषधियों की आसानी से धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग कर सकते हैं। इससे उत्पाद जल्दी खराब नहीं होने और किसान अपनी सहूलियत के हिसाब से देश-विदेश में कहीं भी भेज कर मोटी कमाई कर सकेगा।

यहाँ करें पैक हाउस के लिए आवेदन

किसान हरियाणा सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, किसान पैक हाउस खोलने के लिए 31 मार्च 2023 तक ऑफिसियल वेबसाइट http://sfacharyana.in/register पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

पैक हाउस से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार के हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर- 1800-180-2021 पर संपर्क सकते है।

इसे भी पढ़े : Krishi Yantra Subsidy 2023: राज्य सरकार इन 6 कृषि यंत्रों पर दे रही है बंपर सब्सिडी, जल्दी करें आवेदन

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now