Gold Silver Price 30 June 2023: सर्राफा बाजार में आज जून महीने व हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सोने व चांदी के भाव में फिर गिरावट आई है । देश भर में सोने के भाव में बीते कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। सोने के भाव कम होने के कारण कल ईद पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने के भाव कम होने की वजह से खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। जानकारों का मानना है की सोना इस साल के लास्ट तक 63000-65000 हजार का स्तर छू सकता है।
Aaj ka Sone ka Bhav 30-06-2023
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) द्वारा आज शुक्रवार को जारी नई कीमत के अनुसार 24 कैरट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले -124 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 58,027 रुपये और चांदी -433 रुपये प्रति किलो टूटकर 68539 रुपये पर पहुंच गई है । आइये जाने, IBJA के अनुसार आज का 14 से 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है…
शुद्धता | 30 जून का रेट | 28 जून का रेट | बदलाव |
24K सोना | 58027 | 58151 | -124 |
23K सोना | 57795 | 57918 | -123 |
22K सोना | 53153 | 53266 | -113 |
18K सोना | 43520 | 43613 | -93 |
14K सोना | 33946 | 34018 | -72 |
चांदी (1 किलो) | 68539 | 68972 | -433 |
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
US मार्केट में भी सोने व चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड का प्राइस अभी -0.93 डॉलर की गिरावट (-0.05%) के साथ 1,906.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर 22.77 डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करता नजर आया।
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस
एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह -34 रुपए की गिरावट के साथ 57,980 पर खुला जबकि चांदी जुलाई वायदा +110 रुपये तेजी के साथ 68,299 रुपये पर खुला ।
खबर लिखे जाने (12:40) तक MCX पर सोना -109 रुपये की टूटकर 57,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चाँदी +27 रुपये की तेजी के साथ 68,216 रुपये पर कारोबार कर रही है ।