ताज़ा खबरें:

फ्री सब्जी बीज योजना 2023: राज्य के 20 लाख किसानों को मुफ्त मिलेंगे सब्जियों के बीज

Jagat Pal

Follow Us

फ्री सब्जी बीज योजना 2023 : राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख किसानों को फ्री में सब्जियों के बीज (sabjiyon ke free beej) किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत “राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषक कल्याण कोष से 60 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

---विज्ञापन---

किसानों को मुफ्त में दिए जाएंगे इन सब्जियों के बीज

राजस्थान सरकार प्रदेश के 5 लाख किसानों को 500 वर्गमीटर क्षेत्र में एकल फसल और 15 लाख किसानों को 100 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए कोम्बो किचन गार्डन किट उपलब्ध करवाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। 

कोम्बो किचन गार्डन किट के अन्तर्गत किसानों को खरीफ फसल के लिए फ्री में टिण्डा, भिण्डी, मिर्च, ग्वार, लौकी, टमाटर व बैंगन के बीज दिये जाएँगे। जबकि रबी फसल के लिए पालक, गाजर, मिर्च, मटर, मूली, टमाटर व बैंगन तथा जायद फसल के लिए ककड़ी, टिण्डा, भिण्डी, लौकी व ग्वार के बीज शामिल हैं।

इसमें खरीफ-2023 के लिए 7 लाख किसानों को लाभ दिया जाएगा , जबकि रबी 2023-24 के लिए 11 लाख एवं जायद-2024 के लिए 2 लाख किसानों को किट वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

---विज्ञापन---

इसमें खरीफ-2023 के लिए 7 लाख, रबी 2023-24 के लिए 11 लाख एवं जायद- 2024 के लिए 2 लाख किट वितरण का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। 

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now