Pashu Kisan Credit Card 2023: पशु किसान क्रेडिट कार्ड से महज 4% की ब्याज दर पर मिलेगा किसानों को लोन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Pashu Kisan Credit Card 2023: साल दर साल बढ़ रही महंगाई से सभी परेशान हैं। खासकर किसान और मजदुर वर्ग ज्यादा समस्या से गुजर रहा है। किसानों के खर्चे बढ़ रहे हैं और आमदनी में कोई खास इजाफा नहीं हो रहा है। इसी के चलते सरकार किसानों और पशुपालकों के लिए खास स्कीम यानि कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का संचालन कर रही है । आज हम आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत की 60 प्रतिशत से भी ज्यादा जनसंख्या कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। साल दर साल देश की GDP में कृषि क्षेत्र का योगदान काम होता जा रहा है। इसी को बढ़ाने के लिए सरकार नई नई योजनाएं ला रही है। ताकि कृषि और पशुपालन को बढ़ावा दिया जा सके।

क्या है पशुधन किसान क्रेडिट योजना ?

Pashudhan Kisan Credit Yojana : इस योजना के तहत सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है। इस स्कीम के तहत आप 3 लाख रूपए तक का लोन ले सकते हैं। इसकी सालाना ब्याज दर 7% रहेगी। अगर आप इस राशि को ब्याज सहित एक साल के अंदर बैंक में वापिस जमा करवा देते हैं तो आपको 3% तक की ब्याज में छूट मिल सकती है। यानी आपको महज़ 4 फ़ीसदी की ब्याज दर से लोन मिल जाता है।

3 लाख तक का लोन लेने के लिए आपको कुछ संपत्ति के कागजात बैंक को देने होंगे। इसके आलावा आप 1 लाख 60 हजार तक का लोन बिना कुछ गिरवी रखे हुए ले सकते हैं। इस पैसे का उपयोग पशुपालन से सम्बंधित खर्चों को पूरा करने के लिया किया जा सकता है।

अगर ये लोन की राशि 1 साल तक जमा नहीं करवाई गयी तो ब्याज दर 12% हो जाएगी। इसलिए जरूरी ये है की इस लोन का भुगतान 1 के अंदर किया जाना चाहिए। इस राशि का इस्तेमाल गाय, भैंस, बकरी, भेड़, मुर्गी इत्यादि के रखरखाव में आने वाले खर्च को पूरा करने कर सकते हैं।

लोन लेने के लिए जरूरी कागजात

लोन लेने के लिए निम्नलिखित कागजात आवश्यक है :-

  1. धारक का आधार कार्ड
  2. बैंक खाता संख्या
  3. पशु का बीमा सर्टिफिकेट
  4. पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट इत्यादि

अधिक जानकारी के लिये इसे देखें : पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023: जानिए लाभ, दस्तावेज, आवेदन फॉर्म के बारे में

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जगत पाल है ! मैं ई मंडी रेट्स (eMandi Rates) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों को फसलों के ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं , लेटेस्ट किसान समाचार के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है। ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 6 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now