ताज़ा खबरें:

किसान आंदोलन :आज हुई बैठक में किसानों ने सरकार के सामने रखी ये 7 मुख्य मांगे

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन ( Farmer’s Protest) में आज गुरुवार 3 दिसंबर 2020 को हुई सरकार के साथ बैठक में किसान संगठनों द्वारा लिखित में अपनी मांगों को रखा गया , किसानों द्वारा तैयार किये गये ड्राफ्ट में वो सरकार से जिन बातों की गारंटी (Farmers Demand Farm Law Modi Government) लिखित में चाहते है वो निम्नलिखित प्रकार से है.

Latest Update Farmers Protest : सरकार और किसान नेताओं के बीच आज गुरुवार को लगभग 8 घंटे लम्बी चली बैठक में किसी बात पर सहमति नहीं बन पाई. अब अगली बैठक 5 दिसंबर 2020 को होगी.

आइये जाने ! किसानों ने सरकार के सामने क्या मांगे रखी ?

आज हुई बैठक में किसानों ने सरकार के सामने जो 7 मुख्य मांगे रखी वो इस प्रकार से है.

  1. तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं.
  2. वायु प्रदूषण के कानून में बदलाव वापस हो.
  3. बिजली बिल के कानून में बदलाव है, वो गलत है.
  4. MSP पर लिखित में भरोसा दे.
  5. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर किसानों को ऐतराज.
  6. किसानों ने कभी ऐसे बिल की मांग की ही नहीं, तो फिर क्यों लाए गए.
  7. डीजल की कीमत को आधा किया जाए.
kisano ki maang kya hai
जाने ! किसानों ने सरकार के सामने क्या मांगे रखी

पिछले एक हफ्ते से जारी किसान आंदोलन तेज होता जा रहा है. हरियाणा और पंजाब से शुरू हुए इस किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर रोज किसानों के साथ कई और संगठन भी जुड़ने लगे हैं. ट्रांसपोर्टरों ने भी बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अगर सरकार ने 2 दिनों के अंदर किसानों की बात नहीं मानी तो दिल्ली में सभी ट्रक, टैक्सियां को ​​बंद कर दिया जाएगा.

इसे भी जाने : खेती से जुड़े 3 कानूनों पर किसानों को क्या है डर ? और सरकार का इस पर क्या कहना है ?

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now