ताज़ा खबरें:

Subsidy For Farmers: इस कृषि मशीन की खरीद पर सरकार दे रही है ₹40,000 की सब्सिडी, किसान जल्दी करें आवेदन

Jagat Pal

Follow Us

Subsidy For Farmers: देश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है, मानसून की दस्तक के साथ ही जून माह के लास्ट तक खेतों में धान की बुवाई का कार्य शुरू हो जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में डीएसआर यानी धान की सीधी बिजाई पर किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया गया है।

---विज्ञापन---

Subsidy For Farmers In Haryana

धान की सीधी बुवाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन की खरीद पर हरियाणा सरकार द्वारा 40 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। खरीफ़ सीजन 2023 के लिए 12 ज़िलों के लिए 2.25 लाख एकड़ का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए बीते साल भी किसानों को धान की सीधी बुवाई पर प्रति एकड़ 4000 रुपये देने का फैसला किया था। साथ ही किसानों को धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने पर भी किसानों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है।

यहां से करें किसान आवेदन

यदि आप भी हरियाणा के किसान हैं और धान की सीधी बुवाई या उसके लिए उपयोग में आने वाली मशीन पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म अप्लाई करना होगा।

---विज्ञापन---

इस सब्सिडी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान “मेरा पानी मेरी विरासत पोर्टल” या अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क करें।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now