ताज़ा खबरें:

कपास उत्पादन 2022-23 के सत्र में 318.90 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान – सीएआई

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: फसल सीजन 2022-23 में देश में 318.90 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है, जोकि इसके पहले के अनुमान 311.18 लाख गांठ से ज्यादा है। सीजन के अंत में 30 सितंबर 2023 को 28.90 लाख गांठ कॉटन का बकाया स्टॉक बचा है।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुसार फसल सीजन 2022-23 अक्टूबर से सितंबर के दौरान देश में 318.90 लाख गांठ का उत्पादन हुआ है, जोकि इसके पहले के अनुमान 311.18 लाख गांठ से 7.72 लाख गांठ ज्यादा है।

सीएआई के अनुसार फसल सीजन 2022-23 में कॉटन का आयात 12.50 लाख गांठ का हुआ है, जोकि पहले के अनुमान 14 लाख गांठ की तुलना में 1.50 लाख गांठ कम है।

कॉटन का आयात इसके पिछले फसल सीजन की तुलना में 2.50 लाख गांठ कम हुआ है। कॉटन का निर्यात फसल सीजन 2022-23 में घटकर 15.50 लाख गांठ का ही हुआ है, जोकि पहले के अनुमान से 0.50 लाख गांठ कम है।

फसल सीजन 2021-22 में देश से 43 लाख गांठ कॉटन का निर्यात हुआ था, अत: इसके मुकाबले फसल सीजन 2022-23 में 27.50 लाख गांठ का कम निर्यात हुआ है।

राज्य अनुसार देश में कपास का अनुमानित उत्पादन

फसल सीजन 2022-23 में पंजाब में कपास का उत्पादन 2.75 लाख गांठ, हरियाणा में 11 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 18 लाख गांठ तथा लोअर राजस्थान में 11.25 लाख गांठ होने का अनुमान है। अतः उत्तर भारत के राज्यों में कपास का उत्पादन 43 लाख गांठ होने का अनुमान है।

प्रमुख कपास उत्पादक राज्य गुजरात में 94.41 लाख गांठ, महाराष्ट्र 80.71 लाख गांठ एवं मध्य प्रदेश में 19.50 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में 30.50 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 16.40 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 22.50 लाख गांठ के अलावा तमिलनाडु में 5.45 लाख कॉटन के उत्पादन का अनुमान है। इसके अलावा ओडिशा में 3.43 लाख गांठ तथा अन्य राज्यों में 3 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है।

पहली अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2022-23 के अंत तक सितंबर 23 के दौरान देशभर की मंडियों में 318.90 लाख गांठ कॉटन की आवक हुई है, जबकि सीजन के आरंभ में 24 लाख गांठ का बकाया स्टॉक था। इस दौरान 12.50 लाख गांठ के आयात को मिलाकर कुल उपलब्धता 355.40 लाख गांठ की हुई। फसल सीजन 2022-23 के अंत में 30 सितंबर 2023 को देशभर में कॉटन का बकाया स्टॉक 28.90 लाख गांठ का बचा हुआ है।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now