ताज़ा खबरें:

LPG Price Hike: गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, नई कीमतें आज से लागू

Jagat Pal

Follow Us

LPG Price Hike: देश के 5 राज्यों में कल विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गये और आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर की क़ीमतों में की गई है । घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस महीने भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में तक़रीबन 26 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया गया है।

---विज्ञापन---

आज 1 दिसंबर 2023 से आपको देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये देने होंगे जो पिछले महीने 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर का था।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से होटलों-रेस्टोरेंट समेत खाने-पीने का काम करने वाले कारोबार पर असर पड़ेगा। इससे बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।

देश के महानगरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

देश के प्रमुख चार महानगरों में सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गये है।

---विज्ञापन---
  • दिल्ली/Delhi –₹1796.50 प्रति सिलेंडर + ₹21 की वृद्धि
  • मुंबई/Mumbai –₹1749 प्रति सिलेंडर + ₹21 की वृद्धि
  • कोलकाता/Kolkata –₹1908 प्रति सिलेंडर + ₹22.50 की वृद्धि
  • चेन्नई/Chennai –₹1968.50 प्रति सिलेंडर + ₹26.50 की वृद्धि

पिछले महीने भी बढ़े थे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

पिछले महीने यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। हालांकि इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम करीब 57 रुपये वापस घटा दिए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर प्राइस लिस्ट दिसंबर 2023

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस महीने (दिसंबर) भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटाये थे। इसके बाद से क़ीमतें अभी तक स्थिर बनी हुई है।

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹903
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹929
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹902.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹918.50
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now