ताज़ा खबरें:

LPG Gas Cylinder Price (1 March 2023): होली से पहले फूटा महंगाई का बम… गैस सिलेंडर हुआ ₹352 रुपये महंगा ! यहां चेक करें नये रेट

Jagat Pal

Follow Us

LPG Gas Cylinder Price Hike on 1 March 2023:  होली से पहले आज मार्च महीने की पहली तारीख को आम आदमी को लगा महंगाई का बड़ा झटका। जी हाँ आज 1 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

लम्बे समय से स्थिर चल रहे 14 किलों वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज तेल कंपनियों द्वारा 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। जबकि 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 352 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

LPG Gas Cylinder Price (1 March 2023)

जानकारी के लिए आपको बता दें की घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में आखिरी बार 50 रुपये की वृद्धि 6 जुलाई 2022 को की गई थी उसके बाद से अब तक किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया था । बीते 7 महीनों से स्थिर चल रहे घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आज हुई 50 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को होली के पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है। हालाँकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इन 7 महीनों में कई बार बदलाव हो चुके है। आइये जाने! आज के गैस सिलेंडर के दाम क्या है?

जानें देश के 4 महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट-

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)

---विज्ञापन---
  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1103
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1129
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1102.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1118.50

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव-

  • दिल्ली – ₹2119.50 रुपये प्रति सिलेंडर +350.50 की वृद्धि
  • मुंबई – ₹2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर +350.50 की वृद्धि
  • कोलकाता – ₹2221.50 रुपये प्रति सिलेंडर +352 की वृद्धि
  • चेन्नई – ₹2268.00 रुपये प्रति सिलेंडर +351 की वृद्धि

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

Know, How to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now