राजीव गांधी किसान न्याय योजना अप्लाई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2021 at kisan.cg.nic.in Chhattisgarh Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana Online Registration application form. किसान भाइयों जैसा की आप सभी को पता ही होगा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यह राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत प्रदेश के किसानों को धान की फसल पर लाभ देने के लिए बनाई है ।
योजना की घोषणा राज्य के वित्त मंत्री द्वारा बजट सत्र 2020 -2021 की गई थी । इस योजना के जरिये छत्तीसगढ़ के किसानों (Farmers) को उनकी धान की उचित राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को 9000 से 10,000 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान (सब्सिडी) दिया जाता है ।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021-22
| योजना का नाम | राजीव गाँधी किसान न्याय योजना |
| लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के किसान |
| किसके द्वारा घोषणा की गयी | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा |
| स्कीम उद्देश्य | किसानो को धान की अंतर की राशि प्रदान करना |
| ऑफिसियल वेबसाइट | kisan.cg.nic.in |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2021 |
छत्तीसगढ़ सरकार इस Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के जरिये पहले जहां किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद के बाद में बोनस जाता था, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए 14 फसलों पर 9,000 से 10000 रूपये की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी ।
किसानों को जिन 14 फसलों पर कृषि इनपुट सब्सिडी प्रदान की जायेगी वो इस प्रकार से है – धान, मक्का, गन्ना, मूंगफली, रागी, सोयाबीन, मूंग, तिल, रामतिल, अरहर, उड़द, कुटकी, कोदो एवं कुल्थी ।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को आगामी 31 अक्टूबर 2021 से पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा ।
जानकारी के लिए आपको बता दे की पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल (kisan.cg.nic.in) पर 30 सितंबर तक किया जाना था, जिसे छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नये आदेश के तहत बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2021 कर दिया गया है ।
किसान न्याय योजना के अंतर्गत कितनी सब्सिडी दी जाएगी ?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार चलाई जा रही राजीव गांधी किसान न्याय स्कीम के तहत किसानों को खरीफ मौसम में कृषि एवं उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों को प्रति वर्ष-प्रति एकड़ 9 हजार रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है।
खरीफ सीजन 2020-21 में जिस रकबे में किसान द्वारा धान की खेती एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था, यदि वह किसान धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टिफाइड धान, दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, वृक्षारोपण या अन्य अनाज का उत्पादन करता है, तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले किसानों को अनुदान राशि आगामी 3 वर्षाें तक देय होगी।
Kisan Nyay Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता एवं ऑफिसियल वेबसाइट
राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने और किसानों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है । कृषक सरकारी पोर्टल kisan.cg.nic.in पर जाकर “राजीव गाँधी किसान न्याय योजना” के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते है । ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानों की को जिन-जिन कागजात की जरूरत पड़ेगी उसकी लिस्ट यहाँ प्रदान की गई है ।
- आवेदक किसान छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना आवश्यक है
- केवल किसानों को ही किसान न्याय निधि स्कीम का लाभ प्रदान किया जायेगा
- किसान का स्वयं का बैंक खाता होना जरुरी है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
Important Links
| Official Portal | Click here |
| eMandiRates Home | Click here |
Join Us:-
| Mandi Bhav Telegram Channel | Join Link |
| Facebook Page | join Link |
| Facebook Group | join link |
| Google News | Join link |










