Agri Commodities Mustard Report in Hindi (Sarso Teji Mandi Report) 8 जुलाई : निचले स्तर से मीलों की मांग बढ़ने से गुरुवार को सरसों की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली, हालांकि अभी बड़ी तेजी की सम्भावना बनती नहीं दिख रही। व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक विदेशी खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी के चलते घरेलू तेल मीलों में सरसों की मांग में बढ़ी है, जिसके चलते सरसों भाव में 50 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कल जयपुर में कंडीशन सरसों का दाम 6825 से 6850 रुपये प्रति क्विंटल का दर्ज किया गया। जबकि आगरा शमशाबाद/दिगनेर , अलवर सलोनी और कोटा सलोनी भाव ₹100 की तेजी के साथ 7350 रुपये बोले गये।
व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक मलेशिया में लगभग 4 फीसदी और शिकॉगो एक्सचेंज में तकरीबन 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। विदेशी बाजारों में आई इस तेजी के चलते मुख्यत: सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया है।
जानकारों के मुताबिक विदेशी बाज़ारों में खाद्य तेलों की कीमतों सुधार जरुर आया है परन्तु वैश्विक स्तर पर अभी भी मंदी की आशंका बनी हुई है। उधर इंडोनेशिया सरकार पाम तेल का निर्यात कोटा बढ़ाने पर जोर दे रही है , क्योकि वहां इन्वेंट्री लगातार बढ़ रही है। इन सबको देखते हुए अभी घरेलू बाजार में बड़ी तेजी की उमीद नही है। व्यापारी सिमित दायरे में कारोबार कर रहे है।
सरसों के हाजिर मंडी भाव 7 जुलाई 2022
आज सरसों की कीमतों में प्रति क्विंटल 50 से 150 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई .
मंडी का नाम | सरसों का भाव (₹/क्विंटल) |
आगरा शमशाबाद/दिगनेर | 7350 |
अलवर सलोनी | 7350 |
कोटा सलोनी | 7350 |
कामां/कुम्हेर/नदबई /डीग/नगर | 6357 |
आगरा बीपी भाव | 6950 |
आगरा शारदा भाव | 6950 |
भरतपुर | 6357 |
अलवर | 6500 |
गोयल कोटा | 6500 |
सुमेरपुर | 6670 |
ग्वालियर | 6250 |
केकड़ी | 5650 |
बारां | 6290 |
खुर्जा | 6000 |
बुलंदशहर डिबाई | 6100 |
बीकानेर | 6100 |
अलवर | 6770 |
बांदीकुई | 6420 |
बड़ी सादड़ी | 6585 |
चोमू | 6251 |
झालरापाटन | 6193 |
मंडावरी | 6400 |
पदमपुर | 6650 |
श्रीगंगानगर | 6230 |
हनुमानगढ़ | 6100 |
मंगलम निवई | 6750 |
अडानी विल्मर | 6750 |
बारा | 6290 |
अशोकनगर | 6150 |
कोलकाता | 7000 |
कानपुर | 6600 |
निवाई | 6550 |
मालपुरा | 6650 |
देवली | 6500 |
झांसी | 6000 |
ऐलनाबाद | 6245 |
सिरसा | 5965 |
हिसार | 6300 |
कैथल | 6431 |
बरवाला | 6150 |
रेवाड़ी | 6500 |
आदमपुर | 6409 |
इसे भी पढ़े : क्या सरसों फिर से जाएगी 8000 पार ?
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक (Mustard Arrival):-
देशभर की प्रमुख सरसों उत्पादक मंडियों में कल सरसों की कुल आवक 2 लाख 50 हजार बोरियों की रही जोकि बुधवार के मुकाबले 5 हजार बोरी अधिक थी। कुल आवक में से राजस्थान की मंडियों में 1.20 लाख बोरी, मध्यप्रदेश में 20 हज़ार बोरी, उत्तर प्रदेश में 35 हजार बोरीहरियाणा और पंजाब में 20 हजार बोरी, गुजरात में 10 हजार बोरी और अन्य राज्यों की मंडियों में 45 हजार बोरियों की रही।
नोट: किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें। यहाँ प्रस्तुत की गई जानकारी मौजूदा बाजार भाव के आधार पर दी गई है, किसी भी प्रकार के लाभ अथवा हानि के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।