ताज़ा खबरें:

खुशखबरी : पेट्रोल,डीजल के बाद खाने का तेल भी होगा सस्ता, मोदी सरकार ने पाम, सोया और सनफ्लावर ऑयल पर बेसिक ड्यूटी को 2.5% से घटाकर किया जीरो

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली : पेट्रोल, डीजल के बाद अब सरकार ने क्रूड पाम, क्रूड सोयाबीन और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर बेसिक ड्यूटी 2.5% से घटाकर शून्य कर दी है । प्रमुख खाद्य तेलों की थोक क़ीमतों में 4-7 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई ।

---विज्ञापन---

खाने का तेल होगा सस्ता :-

सरकार ने पिछले एक साल से कुकिंग ऑयल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर बेसिक ड्यूटी 2.5% से घटाकर शून्य कर दी है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण इन तेलों पर कृषि उपकर कच्चे पाम तेल के लिए 20% से घटाकर 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए 5% कर दिया गया है।

नतीजतन, कच्चे पाम तेल के लिए कुल शुल्क 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए 5% है । आरबीडी पामोलिन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पर बेसिक ड्यूटी मौजूदा 32.5% से घटाकर 17.5 फीसदी कर दी गई है।

---विज्ञापन---

खाने के तेल का खुदरा मूल्य 03 नवंबर 2021 प्रति किलोग्राम

पॉम ऑयल कीमत में कमी

दिल्ली- 6 रुपए, अलीगढ़- 18 रुपए, जोवाई, मेघालय- 10 रुपए, डिंडीगुल, टीएन- 5 रुपए, कुड्डालोर, तमिलनाडु- 7 रुपए। 

---विज्ञापन---

मूंगफली के तेल में कमी

दिल्ली- 7 रुपए, सागर, एमपी- 10 रुपए, जोवाई, मेघालय – 10 रुपए, कुड्डालोर, तमिलनाडु- 10 रुपए, करीमनगर, तेलंगा- 5 रुपए, अलीगढ़, यूपी – 5 रुपए।

सोया तेल में कमी

---विज्ञापन---

दिल्ली 5 रुपए, लुधियाना, पंजाब- 5 रुपए, अलीगढ़, यूपी- 5 रुपए, दुर्ग, छत्तीसगढ़- 11 रुपए, सागर, एमपी- 7 रुपए, नागपुर, महाराष्ट्र- 7 रुपए, जोवाई, मेघालय- 5 रुपए।

सूरजमुखी तेल में कमी

दिल्ली- 10 रुपए, राउरकेला, उड़ीसा- 5 रुपए, जोवाई, मेघालय- 20 रुपए

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now