ताज़ा खबरें:

Gold Silver Price: सोना ₹275 महंगा, चांदी ₹1,337 सस्ती! देखें आज का भाव

Jagat Pal

Follow Us

हाइलाइट्स

  • IBJA पर 24 कैरेट सोना ₹275 बढ़कर ₹1,48,473 प्रति 10 ग्राम हुआ
  • चांदी ₹1,337 सस्ती होकर ₹2,22,820 प्रति किलो पर आई
  • तनिष्क पर 24 कैरेट सोना ₹1,040 उछलकर ₹1,50,710 प्रति 10 ग्राम
  • कॉमेक्स पर सोना $4,155.46 प्रति औंस, चांदी $61.20 पर कारोबार

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को सोना लगातार दूसरे कारोबारी दिन महंगा हुआ. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹275 बढ़कर ₹1,48,473 प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी ₹1,337 सस्ती होकर ₹2,22,820 प्रति किलो पर आ गई.

---विज्ञापन---

बता दें कि सोने में तेजी मामूली रही, जबकि चांदी में हल्की गिरावट आई. प्लेटिनम इस आज सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली.

IBJA पर सोने चांदी का भाव क्या रहा?

24 कैरेट (999) सोना ₹1,48,198 से बढ़कर ₹1,48,473 हो गया. 995 शुद्धता वाला सोना ₹274 चढ़कर ₹1,47,879 रहा. 22 कैरेट के बराबर 916 शुद्धता का सोना ₹252 बढ़कर ₹1,36,001 पर पहुंचा.

---विज्ञापन---
धातु / शुद्धता6 अक्टूबरबदलाव
Gold 999₹1,48,473+₹275
Gold 995₹1,47,879+₹274
Gold 916₹1,36,001+₹252
Gold 750₹1,11,355+₹206
Gold 585₹86,857+₹161
Silver 999₹2,22,820-₹1,337
Platinum 999₹61,285+₹1,895

ध्यान रहे कि ये कीमतें 3% GST और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स पर सोने का रेट

तनिष्क पर 24 कैरेट सोना ₹1,040 महंगा होकर ₹1,50,710 प्रति 10 ग्राम हो गया. 22 कैरेट ₹950 चढ़कर ₹1,38,150 और 18 कैरेट ₹780 बढ़कर ₹1,13,030 रहा. शाम को दाम बढ़े, जबकि दिनभर मामूली गिरावट थी.

कल्याण ज्वेलर्स पर 24 कैरेट ₹1,50,220 रहा, यानी ₹1,040 की तेजी. 22 कैरेट ₹1,37,700 (+₹950), 18 कैरेट ₹1,12,670 (+₹780) और 14 कैरेट ₹87,630 (+₹610) पर रहा.

---विज्ञापन---
ज्वैलर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
तनिष्क₹1,50,710₹1,38,150₹1,13,030
कल्याण ज्वेलर्स₹1,50,220₹1,37,700₹1,12,670

ये भी पढ़े – HSBC अपडेट : धनतेरस-दिवाली से पहले सोने के भाव में आएगी गिरावट!

MCX और कॉमेक्स पर क्या चल रहा?

आज (6 अक्टूबर 2026) भारतीय घरेलू बाज़ार और ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में दिन की शुरुआत में गिरावट थी , लेकिन शाम-रात तक कुछ रिकवरी देखने को मिली।

मुख्य कारण: मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंचे यूएस ट्रेजरी यील्ड और फेड रेट हाइक की संभावनाओं ने दबाव डाला। बाद में यील्ड में नरमी और रोजगार आंकड़ों से रेट हाइक की उम्मीदें कम होने से रिकवरी हुई।

---विज्ञापन---

MCX पर रात 10:20 बजे तक सोना ₹1,49,950 पर रहा, जो ₹634 की तेजी है. चांदी ₹2,26,840 पर ₹753 चढ़ी हुई थी. कॉपर ₹1,413 पर ₹2.50 मजबूत रहा.

कॉमेक्स पर सोना $4,155.46 प्रति औंस था, यानी $15.09 की बढ़त. चांदी $61.20 प्रति औंस पर $0.13 ऊपर कारोबार कर रही थी.

नोट : RBI पॉलिसी (7 अक्टूबर), अमेरिकी डेटा और फेड कमेंट्स। त्योहारी मांग सपोर्ट दे सकती है, लेकिन वैश्विक फैक्टर्स हावी रहेंगे।

(डिस्क्लेमर : निवेश से पहले सर्टिफाइड सलाहकार से सलाह लें.)

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now