ताज़ा खबरें:

PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! दिवाली से पहले आएंगे पैसे, लेकिन ये 3 काम जरूरी

Jagat Pal

Follow Us

PM Kisan 24th installment Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है. यानी दिवाली से पहले किसानों के खाते में ₹2,000 पहुंच सकते हैं. हालांकि 24वीं किस्त के जारी होने को लेकर अभी तक कृषि मंत्रालय द्वारा आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

पिछली किस्त जून 2026 में आई थी. तब 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से करीब 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए थे. अब त्योहारी सीजन में करोड़ों किसानों की नजर अगली राशि पर है. लेकिन उससे पहले हाल ही में कृषि मंत्रालय द्वारा अपने ऑफिसियल X हैंडल से योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग या eKYC को पूरा करने की सलाह दी है, ऐसा नहीं करने पर किस्त अटक सकती है.

24वीं किस्त कब आएगी?

योजना के नियमों के मुताबिक हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है. जून के बाद इसी क्रम से अक्टूबर का अनुमान बनता है. अगस्त से नवंबर की पिछली 4 किस्तों में से 3 अक्टूबर में ही आई हैं.

---विज्ञापन---

इसलिए इस बार भी अक्टूबर में, दिवाली से पहले, खुशखबरी की उम्मीद है. तारीख की घोषणा के बाद ही साफ होगा कि पैसा किस दिन आएगा.

बिंदुजानकारी
अगली किस्त24वीं
राशि₹2,000
पिछली किस्त23वीं, जून 2026
जून में लाभार्थी9.44 करोड़ से ज्यादा किसान
जून में कुल ट्रांसफरकरीब ₹18,880 करोड़
संभावित समयअक्टूबर 2026 (अनुमान)

कृषि मंत्रालय ने किन 3 बातों पर जोर दिया?

कृषि मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि लाभ बिना रुकावट मिलता रहे, इसके लिए लैंड सीडिंग, बैंक खाते से आधार सीडिंग और e-KYC समय पर पूरी करें. साथ ही रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी जांचें और गलती हो तो समय रहते सुधार लें.

तीनों काम किस्त से जुड़े हैं. इनमें से कोई अधूरा रहा तो पैसा अटक सकता है, इसलिए अभी वक्त है तो निपटा लें.

---विज्ञापन---

1. लैंड सीडिंग कैसे चेक करें?

लैंड सीडिंग का मतलब है अपने खेत के रिकॉर्ड को पीएम किसान खाते से डिजिटल तरीके से जोड़ना. इसकी स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकती है.

  • pmkisan.gov.in पर जाएं और ‘Know Your Status’ पर क्लिक करके लॉगिन करें.
  • ‘Land Seeding’ के आगे NO लिखा हो तो उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
  • जमीन के कागज और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ रखें.
  • अपने क्षेत्र के लेखपाल या पटवारी से मिलें. वे वेरिफिकेशन के बाद कागज अपलोड करेंगे.
  • कुछ दिन बाद ‘Land Seeding’ के आगे YES दिखने लगेगा.

2. eKYC नहीं कराई तो क्या होगा?

केंद्र सरकार साफ कर चुकी है कि जिन किसानों की eKYC नहीं हुई, उनके खाते में अगली किस्त नहीं आएगी. यानी यह वैकल्पिक नहीं, जरूरी शर्त है.

मोबाइल से Facial eKYC कैसे करें? आइए देखें स्टेप by स्टेप पूरी प्रोसेस

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store से पीएम किसान एप और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड कर लें।
  • ‘Login’ पर क्लिक करें और लॉगिन टाइप में ‘Beneficiary’ चुनें.
  • आधार नंबर या पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.
  • आधार नंबर डालते ही ‘Facial eKYC’ का विकल्प दिखेगा.
  • कॉन्सेंट फॉर्म पर टिक करें और फेस स्कैन शुरू करें.
  • स्क्रीन के सर्कल में अपना चेहरा लाएं और सर्कल की लाइनें ग्रीन होने दें.
  • अपना mPIN बनाएं.
  • पीएम किसान के डैशबोर्ड पर जाएं और उस पर क्लिक करें.

अब यदि डैशबोर्ड पर ‘eKYC Status’ के आगे ‘Yes’ लिखा दिखे, तो आपकी eKYC पूरी हो गई. ‘No’ दिखे तो प्रक्रिया दोबारा करें.

फेस स्कैन के वक्त चेहरा सर्कल के अंदर सीधा रखें. लाइनें ग्रीन होने तक रुकना जरूरी है, तभी स्कैन पूरा माना जाएगा.

3. बैंक खाते से आधार सीडिंग क्यों जरूरी?

अगर बैंक खाते से आधार नहीं जुड़ा है, तो 24वीं किस्त अटक सकती है. आधार सीडिंग का मतलब बैंक खाते को NPCI यानी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सर्वर से जोड़ना है. इसके बाद ही DBT से पैसा खाते में आ सकता है.

अपने बैंक जाएं और आधार कार्ड साथ ले जाएं. वहां पूछें कि Aadhar Seeding हुई है या नहीं. नहीं हुई हो तो उसी वक्त करा लें.

इसे भी पढ़े – खरीफ फसल नुकसान पर किसानों को ₹20,000 तक की सीधी मदद… जल्दी करें आवेदन

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now