ताज़ा खबरें:

सरसों भाव में बड़ा उलटफेर: जयपुर मंडी टॉप पर ₹7150, देखें तेल-खल बाजार का हाल

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Mustard Rates Today 10 February 2026: मंगलवार को देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव मिले-जुले रुझान के साथ खुले। राजस्थान के भरतपुर, कामां, कुम्हेर और कोटा मंडी में ₹30 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। वहीं जयपुर और सलोनी से जुड़े औद्योगिक केंद्रों में सीमित बिकवाली के दबाव के चलते 50 से 100 तक की मंदी देखी गई। मंडी समिति सूत्रों के अनुसार, आवक सामान्य रही लेकिन मिलों की खरीद चयनात्मक बनी हुई है।

सरसों तेल बाजार में कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों श्रेणियों में स्थिरता के साथ हल्की तेजी दर्ज की गई। भरतपुर में कच्ची घानी तेल ₹1470 तक पहुंच गया, जबकि दिल्ली और दादरी में एक्सपेलर भाव स्थिर रहे। व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह सीजन की मांग और स्टॉकिस्टों की सीमित बिक्री तेल बाजार को सहारा दे रही है।

खल बाजार में ब्रांड-आधारित अंतर स्पष्ट नजर आया। दिल्ली और आगरा सर्किल में BP और भारत ब्रांड के भाव मजबूत बने हुए हैं, जबकि सलोनी और शारदा में सीमित दबाव दिखा। हालांकि नई सरसों की आवक तेज होने से कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है । आइए अब एक नज़र में देशभर की सभी प्रमुख मंडियों के आज के ताज़ा भाव पर एक नज़र डाले और जाने की किस मंडी में क्या भाव रहा और कितनी तेज़ी मंदी आई ।

आज के सरसों भाव (Mustard Seed Rates Today)

मंडीभाव (₹/क्विंटल)तेजी/मंदी
भरतपुर6850+30
जयपुर7125/7150-50
दिल्ली7000स्थिर
चरखी दादरी7000स्थिर
अलवर6900स्थिर
बरवाला6650स्थिर
हिसार6500स्थिर
गोयल कोटा6900स्थिर
मुरैना6600स्थिर
ग्वालियर6700स्थिर
खैरथल6800स्थिर
टोंक6780स्थिर
निवाई6800स्थिर
सिवानी6750स्थिर
नदबई6859+28
खेरली6925-15
कामां6850+30
कुम्हेर6850+30
नगर6850+30
कोटा6850+30
सोंख7001+20
खैरथल (नया)6820+20

सरसों सलोनी रेट (Mustard Saloni)

पुरानी सरसों सलोनी रेट

स्थानभावबदलाव
शमसाबाद आगरा7400-100
दिग्नेर आगरा7400-100
अलवर7400-100
कोटा7400-100

नई सरसों सलोनी रेट

स्थानभावबदलाव
शमसाबाद आगरा7350-50
दिग्नेर आगरा7350-50
अलवर7350-50
कोटा7350-50

सरसों तेल भाव (Mustard Oil Rates)

स्थानकच्ची घानीएक्सपेलरबदलाव
भरतपुर1460/14701440/1450+10
दिल्ली1440स्थिर
चरखी दादरी1420
श्री गंगानगर14701430
सोंख1450
हापुड़1560/1580
अलवर14701460
खैरथल1470

सरसों खल भाव (Mustard Khal Rates)

ब्रांडपैकिंगभाव
सलोनी60 KG2951
सलोनी70 KG2941
BP60 KG3045
BP70 KG3025
शारदा2971

(सोर्स: मंडी समिति, व्यापारिक सूत्र से प्राप्त जानकारी)

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now