ताज़ा खबरें:

मंडी भाव 29 जनवरी 2026: नरमा, ग्वार, चना, सरसों इत्यादि फसलों में आज तेजी या मंदी? जाने

Jagat Pal

Google News

Follow Us

📌 Post Insights
श्रेणी: मंडी भाव
  • इस रिपोर्ट में 29 जनवरी 2026 का कृषि जिंसों का तेजी‑मंदी के आधार पर विश्लेषण ।
  • जाने! नरमा, ग्वार, चना, गेहूँ, सरसों और मूंग का अधिकतम भाव किस मंडी में रहा।
  • राजस्थान-हरियाणा और एमपी की प्रमुख मंडियों के कृषि जिंसों के ताज़ा भाव मंडी-अनुसार दिए गए हैं।
क्या हमारी Insights मददगार लगी?
हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

नरमा-ग्वार‑चना में तेजी या मंदी, जानिए किस मंडी में मिले सबसे ऊंचे भाव

Mandi Bhav Update: किसान साथियों! आज गुरुवार को मंडी जानकारों के अनुसार 29 जनवरी 2026 को कृषि जिंस बाजार में मिला‑जुला रुख देखने को मिला, लेकिन चुनिंदा फसलों में मजबूती साफ नजर आई। नरमा, ग्वार, चना, गेहूँ, सरसों और मूंग फसलों में आज कुछ खास मंडियां ट्रेड का केंद्र रही। आज के नरमा (Cotton) के अधिकतम भाव की बात करें तो राजस्थान की विजयनगर मंडी में ₹7851 का दर्ज किया गया । व्यापारी बताते हैं कि मिलों और जिनिंग यूनिट्स की मांग बनी रहने से फ़िलहाल पिछले कुछ दिनों नरमा में भाव टिके हुए हैं।

वहीं अगर ग्वार के अधिकतम भाव की बात करें तो आज हरियाणा की आदमपुर मंडी में ₹5449 का दर्ज किया गया। मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक खपत और निर्यात मांग के कारण ग्वार के भाव में गिरावट सीमित रही। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ग्वार में गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि आज चना का टॉप भाव मध्य प्रदेश की पिपरिया मंडी में ₹5715 का रहा, जिससे यह साफ है कि दाल मिलों की खरीद अभी बाजार को सहारा दे रही है।

गेहूँ में आज सबसे ऊंचा भाव बीकानेर मंडी में ₹2750 रहा। देश की अन्य सभी प्रमुख मंडियों के आज के गेहूँ के ताज़ा भाव की रिपोर्ट आप यहाँ देख सकते है । सरसों के भावों में मजबूती आदमपुर मंडी में ₹6975 तक देखने को मिली। तेल मिलों की मांग और सीमित स्टॉक सरसों को सहारा दे रहे हैं।

मूंग की बात करें तो आज का टॉप भाव बीकानेर मंडी में ₹7850 दर्ज किया गया। मंडी जानकारों के अनुसार मूंग में तेजी का मुख्य कारण सीमित आवक और दाल उद्योग की लगातार खरीद है। व्यापारी मानते हैं कि जब तक नई फसल की स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक मूंग में नरमी की उम्मीद कम है।

कुल मिलाकर आज का बाजार किसानों के लिए संतोषजनक रहा। व्यापारी वर्ग सतर्क खरीद के साथ आगे की रणनीति बना रहा है, जबकि किसान अच्छी क्वालिटी की उपज को सही समय पर बेचने या रोकने के निर्णय में लगे हैं। आइए अब एक नज़र में देखें राजस्थान, हरियाणा व एमपी की कुछ चुनिंदा प्रमुख कृषि उपज मंडियों के ताज़ा बोली भाव…

नोहर मंडी भाव 29 जनवरी 2026

फसलभाव (₹/क्विंटल)
चना5050 – 5460
मूंग4000 – 6500 – 7300
ग्वार4000 – 5425
गेहूँ2587
बाजरी2055 – 2225
मेथी5250
जौ2125
ईसबगोल11100

श्रीगंगानगर मंडी भाव

फसलभाव
मूंग5100 – 7400
नरमा7200 – 7825
ग्वार5215 – 5411
सरसों6751 – 6882
गेहूँ2618

विजय नगर मंडी

फसलभाव
ग्वार5350
नरमा7000 – 7851

फलोदी मंडी भाव

फसलभाव
मूंगफली खला7000 – 7800
ग्वार4800 – 5320
मोठ4000 – 4600
जीरा18000 – 22500
ईसबगोल10000 – 13000
चना5000 – 5300

बीकानेर अनाज मंडी (29‑01‑2026)

फसलभाव
मूंगफली खळा7300 – 7850
मूंगफली चुगा6800 – 7600
गेहूँ2400 – 2750
ग्वार5200 – 5400
मोठ4000 – 5101
मूंग6000 – 7850
चना5100 – 5550
रूसी चना5000 – 5600
मेथी5200 – 5600
ईसबगोल11000 – 13300
जीरा18500 – 22500

नोखा मंडी भाव

फसलभाव
मूंगफली6500 – 7500
ग्वार5000 – 5400
मेथी4800 – 5500
जीरा17000 – 21800
ईसबगोल10000 – 13800
मोठ4100 – 5200

आदमपुर मंडी

फसलभाव
सरसों6975
चना5455
ग्वार5449
नरमा7485

सिरसा मंडी (29‑01‑2026)

फसलभाव
नरमा6000 – 7788
कपास7000 – 7451
गेहूँ2400 – 2500

ऐलनाबाद मंडी

फसलभाव
नरमा6400 – 7700
ग्वार5000 – 5375
सरसों6500 – 6829
मूंग4700 – 6100
बाजरी1900 – 1946

पिपरिया मंडी (29‑01‑2026)

फसलभाव
गेहूँ2121 – 2531
चना4100 – 5715
तुअर4000 – 8450
मूंग2500 – 7411

बरेली मंडी (29‑01‑2026)

फसलभाव
गेहूँ2350 – 2441
चना5360 – 5526
तुअर4505 – 8752

डिस्क्लेमर

यह मंडी भाव रिपोर्ट eMandi Rates सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। फसलों के भाव गुणवत्ता, आवक और स्थान के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार का व्यापारिक निर्णय लेने से पहले स्थानीय मंडी या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now