ताज़ा खबरें:

नए साल का तोहफा, 6 महीने बाद सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें घरेलू LPG के दाम

Jagat Pal

Follow Us

LPG Price 1 January 2025 : नए साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलिंडर की कीमतों में कटौती का फैसला लिया । यह कटौती तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में की है। हालांकि, घरेलू रसोई सिलिंडर के दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते 6 महीनों से लगातार कमर्शियल गैस सिलिंडर कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही थी। ऐसे में तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा आज 1 जनवरी 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 16 रुपये तक की कमी की गई है। जो की इस बढ़ती महंगाई में कुछ राहत भरा फ़ैसला है।

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

IOCL के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलिंडर नए रेट निम्नलिखित हैं:-

शहरपुराने दाम (₹)कटौती (₹)नए दाम (₹)
दिल्ली1,818.5014.501,804
मुंबई1,771151,756
कोलकाता1,927161,911
चेन्नई1,980.5014.501,966

LPG सिलिंडर की कीमतों में 6 महीने बाद राहत

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में लंबे समय बाद राहत मिली है।

  • दिसंबर 2024: कीमतों में ₹16.50 की वृद्धि।
  • नवंबर 2024: ₹62 तक की बढ़ोतरी।
  • अक्टूबर 2024: ₹48.50 की बढ़त।
  • सितंबर 2024: ₹39 की वृद्धि।
  • अगस्त 2024: ₹8.50 की मामूली बढ़ोतरी।

पिछले महीनों में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर काफी दबाव पड़ा था।

---विज्ञापन---

राहत का प्रभाव

  • रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय: कमर्शियल गैस सिलिंडर सस्ता होने से इन व्यवसायों को लागत में राहत मिलेगी।
  • ग्राहकों पर असर: यह देखना बाकी है कि इस कटौती का लाभ ग्राहकों को मिलेगा या नहीं, क्योंकि यह रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के निर्णय पर निर्भर करेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट IOCL पर जारी नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट में ही मिलेगा। देश के प्रमुख चार महानगरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा दाम निम्न प्रकार है…

  • दिल्ली में 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत ₹803
  • कोलकाता में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट ₹829
  • मुंबई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का प्राइस ₹802.50
  • चेन्नई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम ₹818.50

निष्कर्ष

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में कटौती से उद्योग जगत को नई राहत मिली है। हालांकि, घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव न होने से आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now