ताज़ा खबरें:

Kota Mandi 17 February: गेहूं, धान, नया लहसुन मंदा, सोयाबीन में आई तेजी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kota Mandi 17 February 2024: कोटा मंडी में कल के कारोबारी दिन के दौरान गेहूं दड़ा भाव में प्रति क्विंटल ₹ 25 और धान पूसा क्वालिटी का भाव ₹ 100मंदा बिका। जबकि सोयाबीन के भाव में प्रति क्विंटल ₹ 50 की तेजी दर्ज की गई । मंडी में विभिन्न फसलों की कुल आमदन 40 हजार कट्टे की हुई, नई सरसों की आवक कल 3000 कट्टे की हुई ।

कोटा मंडी में लहसुन की क़ीमतों की बात करें तो किसान मंडी में गीला लहसुन लेकर आ रहे है, अधिक नमी होने से लहसुन के भाव में 2500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट देखने को मिली। नया लहसुन मंडी में 6000 से लेकर 18500 रुपए क्विंटल बिका।

मुख्य बिन्दु

Kota Mandi 17 February 2024

शुक्रवार को कोटा भामाशाह मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों का हाजिर बोली भाव इन प्रकार रहा …

गेहूं लस्टर ₹ 2250-2300, गेहूं एवरेज ₹ 2300-2400, गेहूं बेस्ट ₹ 2400-2550 रुपए प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा ₹ 2400-2900, धान (1509) ₹ 3200-3450, धान (1718) ₹ 3600-3901, धान पूसा ₹ 3300-3700 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन ₹ 3800-4525, सरसों पुरानी ₹ 4200-5101, सरसों नई ₹ 4100-5101, अलसी ₹ 4200-4500, ज्वार शंकर ₹ 2200-2700, बाजरा ₹ 2000-2150, मक्का ₹ 2150-2250, जौ ₹ 1900-2050 रुपए प्रति क्विंटल।

तिल्ली ₹ 11500-14000, मैथी ₹ 4000-5000, कलौंजी ₹ 12000-14000 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया रेनटच ₹ 5000-5300, धनिया बादामी ₹ 5500-6000, धनिया ईगल ₹ 5800-6200, धनिया रंगदार ₹ 6500-7000, मूंग ₹ 6500-7500, उड़द ₹ 4000-8700, चना ₹ 4400-5550 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

ये भी पढ़े – Wheat Crop: बढ़ती गर्मी कमजोर बारिश से गेहूं के उत्पादन में गिरावट की आशंका

कोटा सर्राफा बाजार चांदी-सोने के भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में कल सोने व चांदी के रेट में तेजी रही। जेवराती सोना 100 रुपए महंगा होकर 63,500 रुपए प्रति दस ग्राम बिका । 24 कैरेट शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 63,800 रुपए बिका। जबकि चांदी 400 रुपए के उछाल के साथ 72,500 रुपए प्रति किलो बिकी। नोट – टैक्स व अन्य खर्चे अलग से है ।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now