Garlic Price Hike : लहसुन की कीमतें छू रहीं आसमान, दाम बढ़कर ₹600 प्रति किलो के पार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Garlic Price Hike : देशभर में लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। लहसुन की कीमतों ने रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है, ऐसे में आम आदमी को थाली का जायका बढ़ाने के लिए अपनी जेब खाली करनी पड़ रही है। कुछ दिन पहले 100 से 150 रुपए किलो बिकने वाला लहसुन का भाव बढ़कर 500 से 600 रुपये प्रति किलो पर पहुँच चुका है। ऐसे में जब तक मंडियों में नये लहसुन की आवक शुरू नहीं होती तब तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

लहसुन के दाम पहुंचे आसमान में (Garlic Price Hike)

मध्य प्रदेश की जबलपुर सब्ज़ी मंडी में लहसुन फूटकर 300 रुपये से 600 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वही होलसेल व्यापारियों का कहना है की लहसुन की बाजार में आवक काफी कमजोर हो रही है जिसके चलते लहसुन की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। वही मार्किट मे उपलब्ध नए लहसुन की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है जिसके चलते लोग उसे खरीदना भी पसंद नहीं कर रहे। ऐसे में लोगों को मजूबरन बिना लहसुन की सब्जी खानी पड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश में लहसुन का रेट 500 के पार

हिमाचल प्रदेश में ऑफ सीजन में लहसुन के दाम (Garlic Price) आसमान छू रहे हैं। इस साल कम उत्पादन की वजह से सीजन में भी लहसुन के रेट तेजी पर रहे, लेकिन अब तो लहसुन बहुल सिरमौर (सोलन) के बाजार में भी इसके रेट 500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि आमतौर पर इन दिनों लहसुन का रेट 100 से 150 रुपए प्रतिकिलो के आसपास रहता था। कम आवक के कारण सोलन सब्जी मंडी में भी शनिवार को लहसुन का थोक रेट 300 रुपए प्रति किलो तक रहा। लहसुन कारोबारियों के अनुसार अभी आने वाले दिनों में भी लहसुन महंगा रहेगा। हिमाचली लहसुन की देश के दक्षिणी राज्यों में बड़ी डिमांड रहती है।

इस साल अधिकतर लहसुन सीजन में बाहरी राज्यों को चला गया। इसके अलावा सिरमौर से बड़ी मात्रा में सीधा अमृतसर लहसुन जाता है, जहां से यह अरब देशों को भेजा जाता है। स्टोरेज की अच्छी व्यवस्था न होने के कारण अब यहां लहसुन की कमी हो गई है। यही रेट बढ़ने का बड़ा कारण भी है।

सोलन मंडी में सालाना 100 करोड़ का कारोबार

सिरमौर में हर साल करीब 500 हैक्टेयर जमीन पर लहसुन की खेती होती है। कई साल इससे भी ज्यादा जमीन पर लहसुन उगाया जाता है। सोलन मंडी में हर साल 80 से 100 करोड़ रुपए का लहसुन का कारोबार होता है।

पिछली सर्दी में सोलन और सिरमौर जिला में बारिश न होने से सूखा रहा जिससे लहसुन की फसल को नुकसान पहुंचा। इसके बाद जब फसल तैयार हुई तो बारिश के कारण किसान समय पर लहसुन नहीं निकाल पाए।

सोलन सब्जी मंडी के आढ़ती के मुताबिक़ इस बार कम आवक की वजह से लहसुन का रेट लगातार बढ़ रहा है। अभी आने वाले दिनों में भी इसके कम होने के आसार नहीं है।

इसलिए बढ़ रहे लहसुन के दाम

लहसुन के स्टॉक की कमी और नई फसल के आने में हुई देरी और उत्पादन में गिरावट के चलते लहसुन के दामों में तेजी आई है।थोक व्यापारियों की माने तो मौसम की मार के चलते काफी फसल खराब हुई। जिस वजह से कीमत बढ़ी है, बारिश होने के कारण भी फसलों को काफी नुकसान हुआ। वहीं लोग मुनाफावसूली को भी कीमत बढ़ने की वजह बता रहे हैं।

कब तक कम होगा लहसुन का भाव ?  

बाजार में लहसुन की नई फसल के आने के बाद ही कीमतों में कमी आयेगी। जानकारों के मुताबिक़ मार्च महीने में जैसे-जैसे बाजार में लहसुन की नई फसल की आमदन में बढ़ोतरी होगी वैसे-वैसे लहसुन की कीमतों में कमी आएगी। माना जा रहा है कि 15 मार्च के आसपास लहसुन की कीमतों में कमी आ जाएगी।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम जगत पाल पिलानिया है ! मैं ई मंडी रेट्स (eMandi Rates) का संस्थापक हूँ । मेरा उद्देश्य किसानों को फसलों के ताजा मंडी भाव, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है। ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now