ताज़ा खबरें:

Weather Update: हनुमानगढ़ में आंशिक बादल छाए रहने के आसार, जानिये आगामी 4 दिनों का मौसम का पूरा अपडेट

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़ मौसम अपडेट 5 सितंबर : जिला क्षेत्र में आगामी 09 सितम्बर तक मौसम (Weather) पूरी तरह शुष्क तथा 7, 8 सितम्बर को आंशिक बादल के आसार है। इस दौरान दिन में तेज धुप तथा दिन-रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस दौरान पांच दिनों मे अधिकतम तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 18-49 प्रतिशत हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 11-16 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

उड़ीशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिससे मौसम की गतिविधि का दायरा बढ़ रहा है। लेकिन इस सिस्टम का प्रभाव क्षेत्र में आशिंक बादलवाही के रूप में देखा जा सकता है, बारिश के आसार नहीं है।

तापमान दिनांक- 05 सितम्बर 2023

संगरिया में आज दिन का न्यूनतम तापमान: 24.5 °C और अधिकतम तापमान: 37.2 °C दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

नोहर में आज न्यूनतम तापमान: 25.9 °C और अधिकतम तापमान: 38.1 °C का रहा।

मौसम इकाई
कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि।।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now