सरसो का भाव फिसलकर 2 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है । बीते एक सप्ताह में जयपुर में सरसों के भाव में 300 रूपए की गिरावट आ चुकी है। सरसो तेल के ऊँचे भाव की वजह से डिमांड कमजोर बनी हुई है। सरसों को विदेशी मार्केट का बिलकुल सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सरसों में जरूरत से ज्यादा और उम्मीद से पहले बड़ी गिरावट आयी।
खल और सरसो तेल की डिमांड कमजोर पड़ने से मीलों की मांग बेहद कमजोर ‘बिकवाली का दबाव और कमजोर मांग से जयपुर सरसो अपने सपोर्ट 5380 के निचे बंद हुआ। पिछले वर्ष मई महीने में जयपुर सरसो 700 रुपये मंदा हुआ था और इस वर्ष वो मंदी अप्रैल में ही आ गयी।
इंडोनेशिया के निर्यात पालिसी में ढील से केएलसी में गिरावट बढ़ी। इंडोनेशिया ने घरेलू बिक्री नियम को 4.5 लाख टन से घटाकर 3 लाख टन किया। इससे एक्सपोर्ट के लिए अधिक स्टॉक मिलेगा जो की बाजार पर दबाव डालेगा। मलेशिया का पाम तेल उत्पादन 1.5% से 4.40% के बीच गिरा जो की गिरते बाजार के लिए थोड़ा सहारा देगा।
केएलसी अपने प्रमुख सपोर्ट 3400 के करीब है इसलिए देखना है की आने वाले दिनों में इसको होल्ड करता है या तोड़के नीचे फिसलता है। कांडला में पाम तेल के आगे के सौदे 5-6 रुपये / किलो निचे बोले जा रहे हैं जो की पाम तेल पर दबाव डालेगा।
वहीं सोया तेल के फॉरवर्ड में ज्यादा अंतर नहीं लेकिन पाम तेल में गिरावट से सोया पर रहेगा दबाव। केएलसी अपने सपोर्ट के करीब है जहाँ से रिकवरी मिलने पर घरलू बाजार में खाद्य तेलों को कुछ सहारा मिलेगा। और अगर यह सपोर्ट टूटता है तो आगे भी खाद्य तेलों में गिरावट जारी रहेगी।
सरसो तेल में गिरावट और तेलों के कमजोर सेंटीमेंट को देखते हुए राइस ब्रान में ऊपरी स्तरों से 12-15 रूपए/किलो की गिरावट आ चुकी है। आगे भी सरसो तेल और ने तेलों में कमजोर को देखते हुए राइस ब्रान में 4-5 रूपए/किलो गिरावट देखने को मिल सकती है। तेलों में कोई भी रिकवरी को टिकाऊ तेजी नहीं मानना चाहिए और जरुरत अनुसार ही व्यापार करें।
यहाँ देखें राजस्थान-हरियाणा की स्थानीय मंडियों में सरसों के ताजा भाव
नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹4700 प्रति क्विंटल
संगरिया मंडी में सरसों का रेट ₹4564 प्रति क्विंटल
गंगानगर मंडी में सरसों का रेट ₹4731 प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव ₹4500 प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव ₹4738 प्रति क्विंटल
देवली मंडी में सरसों का भाव ₹4951 प्रति क्विंटल
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव ₹4500 प्रति क्विंटल
सरदारशहर मंडी में सरसों का भाव ₹4400 प्रति क्विंटल
घड़साना मंडी भाव सरसों ₹4825 प्रति क्विंटल
अनूपगढ़ मंडी में सरसों भाव ₹4831 प्रति क्विंटल
रायसिंहनगर में सरसों का भाव ₹4693 प्रति क्विंटल
पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव ₹4552 प्रति क्विंटल
श्रीमाधोपुर मंडी में पीली सरसों का भाव ₹5050 प्रति क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹4625 प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी में सरसों का रेट ₹4700 प्रति क्विंटल
भट्टू मंडी में 41 लैब सरसों का भाव ₹4830 प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹4808 प्रति क्विंटल
सिवानी मंडी में सरसों का भाव ₹4950 प्रति क्विंटल
Also Read : मंडी भाव 27 अप्रैल 2023: आज का नरमा, गेहूं, सरसों, जौ, चना, मूंग, मोठ, तिल, धान इत्यादि फसलों का रेट